ग्वालियर पुलिस ने निकाली तिरंगा बाइक रैली, दिया एकता, अखंडता और अनुशासन का संदेश, आईजी ने दिखाई हरी झंडी

ग्वालियर आईजी और ग्वालियर एसपी ने इस मौके पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने अपने घर पर रास्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने की अपील की साथ ही झंडा संहिता का पालन करने की भी अपील की।
Gwalior Police Tiranga Bike Rally

Gwalior Police Tiranga Bike Rally:  हर घर तिरंगा अभियान के तहत मध्य प्रदेश में इस समय तिरंगा यात्रा, तिरंगा बाइक रैलियां निकाली  जा रही है इसी क्रम में आज ग्वालियर पुलिस ने एक आकर्षक और अनुशासित बाइक रैली निकाली, आईजी पुलिस अरविंद सक्सेना ने एसपी ऑफिस से शुरू हुई पुलिस तिरंगा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

आईजी ग्वालियर अरविंद सक्सेना ने रैली को दिखाई हरी झंडी 

पुलिस की वर्दी बदमाशों और समाज विरोधी तत्वों को डराती है लेकिन इस वर्दी में देशभक्ति का जज्बा भी छिपा रहता है इसीलिए मध्य प्रदेश पुलिस का सूत्र वाक्य ही देशभक्ति-जनसेवा है, आज ग्वालियर पुलिस ने पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में शहर के मुख्य मार्गों से तिरंगा बाइक रैली निकाली, आईजी ग्वालियर अरविंद सक्सेना ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

शहर के मुख्य मार्गों से निकली बाइक रैली, पुलिस लाइन में समापन 

तिरंगा बाइक रैली शहर के विभिन्न भागों से गुजरती हुई पुलिस लाइन ग्वालियर में समाप्त हुई।  एसपी ऑफिस, पुलिस कंट्रोल रूम से शुरू हुई ये बाइक रैली  सिटी सेंटर, नदीगेट, पाटनकर चौराहा, दौलतगंज, बाड़ा, सराफा होते हुए फालका बाजार, गश्त का ताजिया, राम मंदिर चौराहा, शिन्दे की छावनी से पुलिस लाइन ग्वालिय में पहुंचकर समाप्त हुई । इस दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा आमजन से अपने घर, दुकान, व्यापारिक संस्थानों आदि पर झंडा लगाने की अपील की साथ ही आजादी के इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाने की समझाइश भी दी।

तिरंगा बाइक रैली में 250 से अधिक पुलिस अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए 

तिरंगा यात्रा रैली में पुलिस के अधिकारी व कर्मचारियों सहित 250 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। इसमें बड़ी संख्या में महिला अधिकारी कर्मचारी भी शामिल थी। ग्वालियर आईजी और ग्वालियर एसपी ने इस मौके पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने अपने घर पर रास्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने की अपील की साथ ही झंडा संहिता का पालन करने की भी अपील की। तिरंगा बाइक रैली के दौरान सबसे आगे चल रहे पुलिस वाहन को तिरंगे के रंग से सजाया गया और देशभक्ति के गीत बजाए जा रहे थे, इस अवसर पर तिरंगा बाइक रैली का शहर के लोगों द्वारा अभिवादन भी किया गया।

[dgv_vimeo_video id=”997675620″]

[dgv_vimeo_video id=”997675861″]

[dgv_vimeo_video id=”997676008″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews