बदहाल सड़कों को लेकर कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा, प्रदेश सरकार पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप

ग्वालियर की स्थिति अन्य शहरों से अलग है क्योंकि यहाँ की नगर निगम पर कांग्रेस काबिज है जबकि मध्य प्रदेश में सरकार भाजपा की है, इसलिए दोनों शहर की बदहाली के लिए एक दूसरे पर दोष मढ़ते रहते हैं और बड़े नेता विकास के बड़े बड़े दावे करते रहते हैं। 
Gwalior Congress protests

प्रदेश की राजधानी भोपाल से लेकर देश की राजधानी दिल्ली तक चर्चा में रहीं ग्वालियर की सड़कों की हालत बारिश खत्म होने के बाद भी अभी सुधरी नहीं हैं, दो-दो मंत्रियों की शिकायत के बाद और मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी ग्वालियर के लोग बदहाल सड़कों के ऊपर से गुजर कर अपनी सेहत और अपने वाहनों के सेहत ख़राब करने के लिए मजबूर हैं, कांग्रेस ने अब इसके खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया है।

ग्वालियर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने नए अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने ग्वालियर की सड़कों की बदहाली को लेकर चरणबद्ध आंदोलन छेड़ दिया है, वे विधानसभावार शहर की तीनों विधानसभाओं में पदयात्रा निकालेंगे और प्रदर्शन करेंगे जिसकी शुरुआत आज उन्होंने ग्वालियर दक्षिण विधानसभा से की।

मंत्री के क्षेत्र में सड़कें बदहाल, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन  

मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह की विधानसभा में आज कांग्रेस ने पदयात्रा की, धूल से भरी  गड्डे वाली सड़कों पर कांग्रेस के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए चल रहे थे और शासन प्रशासन पर आरोप लगा रहे थे,   शहर जिला अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने कहा कि महानगर को स्मार्ट सिटी बनाए जाने के नाम पर सड़कों पर करोड़ों रुपए खर्च किए गए हैं। लेकिन हालात सबक सामने हैं।

प्रदेश सरकार और प्रशासन पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप 

उन्होंने कहा कि ये क्षेत्र सरकार के कैबिनेट मंत्री का है लेकिन यहाँ चलना मुश्किल है उन्होंने आरोप लगाये कि सड़कों के नाम पर करोड़ों खर्च किये गए लेकिन उसमें 50 प्रतिशत का भ्रष्टाचार किया गया जो साफ़ दिखाई दे रहा है, उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पर भी गंभीर आरोप लगाये।

दो बड़े नेताओं के बीच चल रही होड़ को कहा नूरा कुश्ती 

ग्वालियर के विकास के श्रेय को लेकर दो बड़े नेताओं (ज्योतिरादित्य सिंधिया और नरेंद्र सिंह तोमर) एक बीच चल रही होड़ को सुरेंद्र यादव ने नूरा कुश्ती बताया और कहा कि अब ये जनता को बेवकूफ नहीं बना सकते जनता सब समझती है, उन्होंने कहा कि कांग्रेस कल रविवार को ग्वालियर पूर्व विधानसभा में और परसों सोमवार को ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की ग्वालियर विधानसभा में आंदोलन किया जायेगा।

[dgv_vimeo_video id=”1120377812″]

[dgv_vimeo_video id=”1120377441″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews