
Gwalior News : ग्वालियर आरपीएफ ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन व्यक्तियों को अवैध चांदी के साथ गिरफ्तार किया है। RPF ने मामला राज्य कर विभाग को सौंप दिया है।
क्या है मामला
ग्वालियर RPF ने आज चैकिंग के दौरान में गोंडवाना एक्सप्रेस से तीन व्यक्तियों को पकड़ा जिनके पास चांदी से भरे बैग थे, पुलिस ने जब उन तीनों से बैग चैक कराने के लिए कहा तो आनाकानी करने लगे । पुलिस ने जब प्रेशर से उनके बैगों को चैक किया तो उसमें चांदी के जेवर थे, आरपीएफ ने जब बिल मांगे तो वे चांदी के कोई पेपर नहीं दिखा पाए जिसके बाद पुलिस ने तीनों को नीचे उतार लिया।
[dgv_vimeo_video id=”893089626″]
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हाथरस उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं वे मथुरा से ट्रेन में चढ़े थे और सागर जा रहे थे, उनका कहना है कि सागर में उनकी दुकानें हैं जिसके लिए वे जेवर ले जा रहे थे, पकड़ी गई चांदी करीब 60 किलो है और उसकी कीमत करीब 39 लाख रुपये है। RPF ने चांदी और आरोपियों की सूचना राज्य कर विभाग को दे दी है, राज्य कर विभाग ने मामले को जांच में ले लिया है।
ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”893090121″]
