रिटायर्ड एयर फोर्स अधिकारी डिजिटल अरेस्ट का शिकार, CBI अफसर बनकर 25 दिन में ढाई करोड़ रुपये ठगे, मामला दर्ज

ग्वालियर में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां एयर फोर्स से रिटायर्ड 90 वर्षीय बुजुर्ग को 25 दिनों तक 'डिजिटल अरेस्ट' कर रखा गया। खुद को CBI अधिकारी बताकर ठगों ने उनसे 2.52 करोड़ रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिए।
रिटायर्ड एयर फोर्स अधिकारी डिजिटल अरेस्ट का शिकार, CBI अफसर बनकर 25 दिन में ढाई करोड़ रुपये ठगे, मामला दर्ज

ग्वालियर। ग्वालियर में डिजिटल अरेस्ट करने का दूसरा बड़ा मामला सामने आया है। एयर फोर्स से रिटायर्ड 90 साल के बुजुर्ग को पत्नी सहित 25 दिन तक डिजिटल अरेस्ट किया गया। साइबर ठगो ने दिल्ली सीबीआई अधिकारी बनकर उनके दस्तावेज से फ्रॉड किए जाने का झांसा दिया और फिर 2 करोड़ 52 लाख 16 रुपए ठग लिए। 28 जनवरी से लेकर आज दिनांक तक उनको डिजिटल अरेस्ट किया हुआ था। ठगी का एहसास होने के बाद इसकी शिकायत साइबर क्राइम पुलिस से की है। साइबर क्राइम पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

CBI अधिकारी बनकर ऐसे फंसाया जाल में

ग्वालियर की विंडसर हिल्स में रहने वाले 90 साल के नारायण महादेव टिकेकर एयर फोर्स से रेडियोलॉजिस्ट के पद से रिटायर्ड हुए हैं। 28 जनवरी 2026 को नारायण के पास एक व्हाट्सएप कॉल आया कॉल करने वाले ने अपने आप को दिल्ली सीबीआई का अधिकारी बताया। साइबर ठग ने कहा कि उनके दस्तावेजों से फ्रॉड किया गया है और इस मामले में उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है। जिससे वह डर गए ठगों ने कहा कि वे सीनियर सिटीजन है इसलिए आपको यहीं से डिजिटल अरेस्ट किया जा रहा है इसके बाद उनका व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर लेकर सारी जानकारी ले ली फिर उनसे कहा कि उनका पास जो पैसा है वहां उनको ट्रांसफर कर दे कार्रवाई के बाद उनको पूरा पैसा वापस कर दिया जाएगा।

जांच के नाम पर करवाए करोड़ों रुपये ट्रांसफर

ठगों की बात का भरोसे कर बुजुर्ग ने 28 जनवरी से लेकर अब तक 27 दिन के अंदर अलग-अलग डेट में 2 करोड़ 52 लाख 16 हजार रुपए ठगो को ट्रांसफर कर दिया। पांच बार बैंक में जाकर इतनी बड़ी रकम निकालने पर बैंक वालों को शक हुआ तो उनसे पूछताछ की गई पहले तो उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार किया लेकिन बाद में उन्होंने सारी सच्चाई बैंक वालों को बता दी तब बैंक वालों ने बताया कि इस तरह का कुछ भी डिजिटल अरेस्ट नहीं होता है उन्हें साइबर ठगो ने ठग लिया है।

अज्ञात ठगों के खिलाफ मामला दर्ज

जब उन्हें ठगी का एहसास हुआ तो वे साइबर क्राइम थाने पहुंचे और शिकायत की। साइबर क्राइम पुलिस ने उनकी शिकायत पर अज्ञात ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। एसपी धर्मवीर सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, तकनीकी आधार पर पता लगाया जा रहा है कि पैसा किन एकाउंट में गया है, जल्दी ही गिरफ़्तारी की जाएगी।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews