Gwalior Weather : ग्वालियर में बारिश की झड़ी, सर्दी के तेवर हुए तेज

Gwalior Weather : ग्वालियर में बारिश की झड़ी, सर्दी के तेवर हुए तेज

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। मौसम में आये बदलाव का असर ग्वालियर के मौसम (Gwalior Weather) पर भी दिखाई दे रहा है। यहाँ बारिश (Rain IN Gwalior) का सिलसिला बुधवार से जारी है। बारिश के कारण मौसम में ठंडक बढ़ गई हुए लोग तेज सर्दी का अहसास कर रहे हैं।  मौसम विभाग ने 9 जनवरी तक ऐसा ही मौसम रहने की सम्भावना जताई है।

ग्वालियर मौसम विज्ञान केंद्र में पदस्थ मौसम विज्ञानी सीके उपाध्याय पाकिस्तान और उसके आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है उधर दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बन गया है। अरब सागर से भी नमी आ रही है।जिसने मौसम में ठंडक बढ़ा दी है।

ये भी पढ़ें – MP Weather: 9 जनवरी तक बारिश के साथ ओले गिरने की चेतावनी, जानें अपने जिले का हाल

ग्वालियर मौसम विज्ञान केंद्र में दर्ज आंकड़ों के हिसाब से ग्वालियर में बुधवार शाम से बारिश का सिलसिला शुरू हुआ।  बुधवार को 3.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।  बारिश का सिलसिला गुरुवार को फिर शुरू हुआ और दिनभर कभी तेज तो कभी धीमा होकर जारी रहा। दोपहर 2:30 बजे तक मौसम विज्ञान केंद्र में 24.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।  जिसके अभी बढ़ने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें – MP School : शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, लापरवाही पर 29 प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी

मौसम विज्ञानी सीके उपाध्याय ने बताया कि गुरुवार 6 जनवरी से जो मौसम है वो 9 जनवरी तक ऐसा ही रहने की सम्भावना हैं। इस दौरान बारिश रुकने पर घना कोहरा छायेगा। 10 जनवरी के बाद ये खुलेगा।

ये भी पढ़ें –  PM Narendra Modi की दीर्घायु के लिए CM Shivraj ने किया महामृत्युंजय जाप

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews