
ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर जिला पंचायत (Gwalior Zila Panchayat) की नवगठित बॉडी ने आज शपथ ग्रहण की। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आशीष तिवारी ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और चुने गए सभी सदस्यों को पद शपथ दिलाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह थे।
ग्वालियर जिला पंचायत के सिरोल स्थित नए भवन में आज ग्वालियर जिला पंचायत की नवगठित बॉडी ने शपथ ग्रहण की। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आशीष तिवारी ने जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश कुँअर सिंह, उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियंका सतेन्द्र सिंह सहित सभी जिला पंचायत सदस्यों को दिलाई शपथ।
ये भी पढ़ें – कटनी नगर निगम में भाजपा ने अध्यक्ष पद पर किया कब्जा, कांग्रेस को इतने वोट से दी शिकस्त
शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने मीडिया से बात करते हुए सबसे पहले सभी चुने हुए जन प्रतिनिधियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने, ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाओं का लाभ दिलाने के लिए सब मिलकर काम करेंगे जिससे जीवन स्तर में सुधार आएगा।
ये भी पढ़ें – सेवढ़ा नगर परिषद में भाजपा ने किया कब्जा, निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष-उपाध्यक्ष
आपको बता दें कि जिला पंचायत के प्रथम सम्मलेन और शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मंत्री एवं भितरवार से कांग्रेस विधायक लाखन सिंह, डबरा से कांग्रेस विधायक सुरेश राजे को भी निमंत्रण भेजा गया था लेकिन ये दोनों ही वरिष्ठ जन प्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए जिसके कारण चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।
[dgv_vimeo_video id=”737519707″]
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

