ग्वालियर के लक्ष्य वशिष्ठ ने SSC CGL में हासिल किया 22वां रैंक, दृढ़ निश्चय और कठिन मेहनत से पाई सफलता

ग्वालियर के लक्ष्य वशिष्ठ ने SSC CGL में हासिल किया 22वां रैंक, दृढ़ निश्चय और कठिन मेहनत से पाई सफलता

ग्वालियर, डेस्क रिपोर्ट। कहते हैं जहां चाह वहां राह। दृढ़ निश्चय और कठिन श्रम से किसी भी लक्ष्य को पाया जा सकता है और इस बात को साबित कर दिखाया है ग्वालियर के लक्ष्य वशिष्ठ ने। जस नाम तस काम वाली कहावत को सिद्ध करते हुए लक्ष्य ने एसएससी सीजीएल 2020 (SSC CGL 2020) लिस्ट वन में देश में 22वां स्थान हासिल किया है। इसी के साथ उन्होने असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर की गजेटेड पोस्ट प्राप्त की है। उनकी इस सफलता से परिवार और दोस्तों में खुशी की लहर है।

Indore : महाकाल लोक ने बढ़ाई इंदौर की रौनक, 50 प्रतिशत बढ़ी पर्यटकों की आवाजाही

कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission- SSC) की एसएससी सीजीएल परीक्षा को संयुक्त स्नातक स्तरीय (Combined Graduate Level- CGL) परीक्षा के रूप में भी जाना जाता है। हर साल इसमें लाखों अभ्यर्थी हिस्सा लेते हैं। हाल ही में आयोग ने CGL भर्ती 2022 के लिए आवेदन मांगे थे और इसमें 25 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। हर साल ये परीक्षा विभिन्न मंत्रालयों/विभागों/संगठनों के समूह “बी” और समूह “सी” पदों के लिए आयोजित की जाती है। इतने लोगों के बीच 22वां रैंक प्राप्त करना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। ग्वालियर विनय नगर के निवासी लक्ष्य वशिष्ठ के पिता श्री मदन लाल शर्मा एवं माताजी श्रीमती गीता शर्मा अपने बेटे की इस सफलता से अभिभूत हैं। असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर की गजेटेड पोस्ट पाने वाले लक्ष्य की ये दूसरी सरकारी नौकरी है। इससे पहले वे एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेस 8 में पहला रैंक प्राप्त कर चुके हैं।

लक्ष्य ने 2016 में बीटेक किया और 2017 से वे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। हालांकि बीच में एक समय ऐसा भी आया जब वे कुछ निराश हो गए और उन्होने कुछ समय से लिए प्राइवेट नौकरी भी की तथा ऑनलाइन कोचिंग भी पढ़ाई। लेकिन फिर उन्होने ठाना कि हार नहीं मानेंगे और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी तैयारी में लग गए। आखिरकार इसका नतीजा इस बेहतरीन सफलता के रुप में सामने आया है। लक्ष्य इस सफलता के लिए ईश्वर के साथ सभी गुरुजनों अपने माता पिता, भैया भाभी मित्रों एवं समस्त परिवार को श्रेय देते हैं। उनका कहना है कि आत्मविश्वास और दृढ़ निश्चय के साथ कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews