हैकरों के हौसले बुलंद, दो पुलिस अफसरों के FB आईडी हैक कर दोस्तों से मांगे लाखों रुपये

indore

ग्वालियर, अतुल सक्सेना

इंटरनेट के माध्यम से साइबर अपराध करने वाले शातिर हैकरों ने अब पुलिस को भी अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है। हैकरों ने इस बार ग्वालियर के दो पुलिस अधिकारियों की फेसबुक आईडी हैक कर ली और नई फर्जी आईडी बनाकर दोस्तों से पैसे मांगने शुरू कर दिये। दोस्तों ने पुलिस अधिकारियों को फोन लगाया तो माजरा समझ आया। हैकर कोई बड़ी ठगी कर पाते उससे पहले ही पुलिस एक्शन में आ गई और आईडी बंद करवा दी।

डीएसपी क्राइम ब्रांच रत्नेश तोमर ने बताया हैकरों ने टी आई पुरानी छावनी राजीव गुप्ता और टी आई थाटीपुर शैलेंद्र भार्गव की फेसबुक आईडी हैक कर ली है। हैकरों ने राजीव गुप्ता की फर्जी आईडी बनाकर 39 दोस्तों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी और जिसने फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर ली उनसे 10 हजार से 30 हजार तक रुपयों की मांग की। खास बात ये है कि हैकरों ने राजीव गुप्ता के कई दोस्तों को बेटा कहकर संबोधित किया और यहीं उनकी पोल खुल गई। दोस्तों ने जब टी आई राजीव गुप्ता को फोन लगाया तो समझ आया कि फेसबुक आईडी हैक हो गई है और कोई ठगी करना चाहता है।

इसी तरह हैकरों ने टी आई शैलेंद्र भार्गव की फेसबुक आईडी भी हैक कर ली। बदमाशों ने यहाँ भी शैलेंद्र भार्गव के नाम से फर्जी आईडी बनाकर उनके 30 दोस्तों जो फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। और जिन्होंने रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर ली उनसे पैसों की डिमांड की। यहाँ ठगों ने 20हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक मांगे। लेकिन दोस्तों को शक हुआ तो शैलेंद्र भार्गव से बात की तब समझ आया कि फेसबुक आईडी हैक हो गई है। दोनो पुलिस अधिकारियों ने इसकी शिकायत साइबर सेल में की जिसके बाद क्राइम ब्रांच पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है। और दोनों अधिकारियों की फेसबुक आईडी बंद कर दी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews