राहुल गांधी पर FIR के विरोध में ग्वालियर कांग्रेस ने गांधी प्रतिमा के नीचे किया सांकेतिक उपवास, अमित शाह से मांगा इस्तीफा

राहुल गांधी के ख़िलाफ़ 30 अगस्त की रात हल्द्वानी सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया है , शिकायत अमित कुमार नाम के व्यक्ति ने की है, जो वाल्मीकि समुदाय से हैं और ख़ुद को श्री राम सेना धर्मार्थ सेवा न्यास संस्था से जुड़ा बताते हैं।
Gwalior Congress fast FIR against Rahul Gandhi Haldwani

Gwalior Congress fast FIR against Rahul Gandhi Haldwani

उत्तराखंड के हल्द्वानी में रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद किये गए कथित शुद्धिकरण के आरोप के बाद सियासत गरमाई हुई है, राहुल गांधी और उनकी पार्टी ने आरोप लगाया है कि भाजपा और आरएसएस के लोगों ने शुद्धि हवन  कर दलित समाज से आने वाले हमारी पार्टी के अध्यक्ष का अपमान किया है ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए, हालाँकि कांग्रेस के बयानों पर कोई एक्शन नहीं हुआ लेकिन मैदान में शुद्धिकरण करने वाले लोगों में शामिल दलित समाज के लोगों ने राहुल गांधी पर एफआईआर दर्ज करा दी है, अब कांग्रेस इसे लेकर आंदोलन कर रही है।

पूरे देश में राहुल गांधी पर की गई एफआईआर को वापस लेने की मांग कांग्रेस कर रही है, कांग्रेस आरोप लगा रही है कि गृह मंत्री के इशारे पर हल्द्वानी सरकार ने राहुल गांधी पर एफआईआर की है जो गलत है, ग्वालियर में भी कांग्रेस नेताओं ने इसका विरोध किया और फूलबाग पार्क में गांधी प्रतिमा के नीचे बैठकर अमित शाह के इस्तीफे की मांग की।

कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया घ्रणित मानसिकता का आरोप  

ग्वालियर कांग्रेस के नेताओं ने फूलबाग पार्क में आज दो घंटे का सांकेतिक उपवास किया, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र यादव के नेतृत्व में कांग्रेस , महिला कांग्रेस सहित पार्टी के अन्य संगठनों के नेता धरने पर बैठे, उन्होंने कहा हल्द्वानी में हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद शुद्धिकरण करना भाजपा की घ्रणित मानसिकता है।

गांधी प्रतिमा के नीचे दो घंटे का सांकेतिक उपवास 

यादव ने कहा जब हमारे नेता राहुल गांधी ने इसका विरोध किया तो भाजपा के इशारे पर उनके विरुद्ध ही एफआईआर कर ली गई है जिसका हम विरोध कर रहे हैं, कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा आज हमें दो घंटे का सांकेतिक उपवास किया है लेकिन यदि अमित शाह इस्तीफा नहीं देते तो हम आंदोलन और तेज करेंगे और इस्तीफा लेकर रहेंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews