
Gwalior News : नये साल का स्वागत करने के लिए ग्वालियर शहर भी तैयार है लेकिन यहाँ पुलिस भी मुस्तैद है, चप्पे चप्पे पर उसकी नजर है, चैकिंग पॉइंट्स लगाए गए हैं, मोबाइल वेन तैनात रहेंगी, कोई भी शराब पीकर गाड़ी चलाता मिला या फिर हुड़दंग करता मिला तो उसकी साल 2024 की शुरुआत हवालात में होगी ।
ग्वालियर पुलिस ने बनाया एक्शन प्लान
आज 2023 विदा हो रहा है और 2024 की शुरुआत हो रही है। लोग अपने अपने तरीके से नये साल का स्वागत करते हैं, बहुत से लोग होटल जाते हैं, पार्टी करते हैं लेकिन कई लोग होते हैं जो शराब पीते हैं और फिर हुड़दंग करते हैं। ग्वालियर पुलिस ने ऐसे लोगों के लिए एक्शन प्लान बनाया है ।
चप्पे चप्पे पर पुलिस की निगाहें
ग्वालियर पुलिस शहर में मुस्तैद है, चप्पे चप्पे पर निगाहें जम गई है, ऐसी जगह जहाँ भीड़ रहती है जैसे चौपाटी, रेस्टोरेंट, पार्क, होटल उसके आसपास पुलिस को तैनात किया गया है, अलग अलग जगह चैकिंग पॉइंट्स लगाए गए हैं, स्टाफ को ब्रीथ ऐनेलाइजर दिये गए है जिससे शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर नजर रखी जायेगी। निर्भया मोबाइल, महिला पुलिस, थानों की मोबाइल वेन राउंड द क्लॉक आज शाम से कल सुबह तक मुस्तैद रहेंगी।
ग्वालियर एसपी राजेश सिंह चंदेल ने कहा कि पुलिस ने पूरी तैयारी की है, व्यवस्था लगाई जा रही है, माहौल खराब करने, हुड़दंग करने वाले, शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर विशेष नजर रहेगी। उन्होंने शहर के लोगों को नये साल की शुभकामनाएं देते हुए इसे अच्छे से मनाने की अपील की है।
ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”898872485″]
