कोरोना वायरस पर HC ने सरकार को दिया नोटिस, इंतजाम की रिपोर्ट की तलब

कोरोना वायरस पर HC ने सरकार को दिया नोटिस, इंतजाम की रिपोर्ट की तलब

अतुल सक्सेना//ग्वालियर।

चीन से होकर विश्व के कई देशों के रास्ते भारत और मप्र पहुंचे कोरोना वायरस को लेकर मप्र हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने राज्य सरकार को नोटिस जारी कर कोरोना वायरस से निपटने संबंधी तैयारियों की रिपोर्ट तलब की है। एडवोकेट सुनील जैन ने हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की है जिसमें कहा गया है कि चाइना से शुरू होकर कई देशों में महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस से निपटने के इंतजाम नाकाफी है । लोगों को बाजार में सैनिटाइजर, मास्क और दवाएं तक नहीं मिल पा रही है । हालांकि स्थानीय स्वास्थ्य विभाग ने कमला राजा अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड तैयार करने की जानकारी दी है। हाईकोर्ट ने मामले की गंभीरता समझते हुए राज्य सरकार को नोटिस जारी किए हैं और 1 सप्ताह में जवाब तलब किया है। अब इस मामले पर सुनवाई 13 मार्च को होगी । गौरतलब है कि भारत में 31 मरीजों में कोरोना वायरस के लक्षण पाए जाने की पुष्टि हो चुकी है हालांकि देश में किसी भी मौत की खबर नहीं है लेकिन पैनिक होने से लोग परेशान हैं। उधर ग्वालियर में भी चीन से परिवार के साथ आये 15 महीने के बच्चे को हुए सर्दी जुकाम को लेकर प्रशासन परेशान है और बच्चे का सेम्पल जांच के लिए पुणे भेज दिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews