DIG के सामने गुटखा चबा रहा प्रधान आरक्षक निलंबित, थाना प्रभारी को गंभीर अपराधों के शीघ्र निराकरण के निर्देश

डीआईजी ग्वालियर द्वारा उक्त प्रधान आरक्षक महेंद्र सिंह भदौरिया को मांगी गई जानकारी प्रस्तुत न करने एवं निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष गुटखा का सेवन कर पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता एवं अनुशासनहीनता प्रदर्शित करने के लिए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाकर पुलिस लाइन ग्वालियर संबद्ध किया गया है।
DIG के सामने गुटखा चबा रहा प्रधान आरक्षक निलंबित, थाना प्रभारी को गंभीर अपराधों के शीघ्र निराकरण के निर्देश

Gwalior DIG Inspection : मध्य प्रदेश के DGP सुधीर कुमार सक्सेना के निर्देश पर इस समय वरिष्ठ अधिकारी पुलिस थानों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं, ग्वालियर जोन के आईजी अरविंद सक्सेना और एसपी धर्मवीर सिंह ने पिछले दिनों औचक निरीक्षण किया अज बीती रात DIG  श्रीकृष्णावेणी देशावतु निरीक्षण पर निकलीं, वे महाराजपुरा थाने पहुंची और एक लापरवाह प्रधान आरक्षक को निलंबित कर दिया।

सोमवार रात पुलिस उप महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज श्रीकृष्णावेणी देशावतु द्वारा थाना महाराजपुरा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ग्वालियर रेंज ने थाने की साफ-सफाई एवं रिकॉर्ड को देखा और थाना प्रभारी को रिकॉर्ड का उचित संधारण करने के निर्देश दिये साथ ही थाना परिसर में साफ सफाई रखने की विशेष हिदायत दी। रात्रि गश्त पर निकले कर्मचारियों से डीआईजी ग्वालियर ने गश्त के दौरान की जाने वाली कार्यवाही की जानकारी ली। डीजीपी मध्य प्रदेश के निर्देश पर पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन अरविन्द सक्सेना एवं पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह द्वारा भी लगातार थानों को औचक निरीक्षण किया जाकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये जा रहे हैं।

मांगा गया रिकॉर्ड नहीं दे पाया, चबाता रहा गुटखा, हवलदार निलंबित  

थाना महाराजपुरा के औचक निरीक्षण के दौरान प्रधान आरक्षक महेंद्र सिंह भदौरिया को सीएम हेल्पलाइन, लंबित अपराध एवं वारंट रजिस्टर की जानकारी प्रस्तुत करने हेतु कहा गया जिस पर प्रधान आरक्षक द्वारा काफी समय तक उक्त मांगी गई जानकारी प्रस्तुत नहीं की गई तथा प्रधान आरक्षक के द्वारा डीआईजी ग्वालियर के समक्ष गुटखा का सेवन किया जा रहा था। जिस पर से डीआईजी ग्वालियर द्वारा उक्त प्रधान आरक्षक महेंद्र सिंह भदौरिया को मांगी गई जानकारी प्रस्तुत न करने एवं निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष गुटखा का सेवन कर पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता एवं अनुशासनहीनता प्रदर्शित करने के लिए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाकर पुलिस लाइन ग्वालियर संबद्ध किया गया है।

टीआई महाराजपुरा को DIG ने दिए ये निर्देश 

आकस्मिक निरीक्षण के दौरान डीआईजी ग्वालियर रेंज ने लंबित अपराधों की समीक्षा के दौरान थाना प्रभारी महाराजपुरा धर्मेंद्र सिंह यादव को लंबित गंभीर अपराध जैसे हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, बलात्कार आदि की शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये और थाना क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों पर सतत नियंत्रण बनाकर शांति व्यवस्था स्थापित करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके साथ ही लूट एवं चोरी के अपराधों में कमी लाये जाने हेतु प्रभावी गश्त एवं पेट्रोलिंग सुनिश्चित कर संदिग्धों की गतिविधियों पर सतत निगाह रखने हेतु भी थाना प्रभारी महाराजपुरा को निर्देशित किया।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews