मंदिर तोड़े जाने से आक्रोशित हिंदू महासभा ने जलाया पाकिस्तान का झंडा, मंगल पांडे की जयंती मनाई

मंदिर तोड़े जाने से आक्रोशित हिंदू महासभा ने जलाया पाकिस्तान का झंडा, मंगल पांडे की जयंती मनाई

Gwalior News : अखिल भारत हिंदू महासभा ने आज बुधवार को ग्वालियर में शहीद मंगल पांडे की जयंती पर उन्हें नमन किया। पार्टी ने इस मौके पर पाकिस्तान में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार और मंदिरों को तोड़े जाने पर आक्रोश जताते हुए  पाकिस्तान का झंडा जलाया।

“बंधुओं उठो, चलो, स्वातंत्र्य लक्ष्मी की पावन अर्चना हेतु अत्याचारी शत्रुओं पर प्रहार करो” के उद्घोष के साथ ब्रिटिश सेना की बंदूकों के सामने चट्टान बनकर खड़े हो जाने वाले 1857 की क्रांति के अग्रदूत, वीर सपूत, मंगल पाण्डेय की आज जयंती है, ग्वालियर में हिंदू महासभा ने मंगल पांडे की जयंती मनाई, उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित किये और उन्हें नमन किया।

इस विशेष मौके पर हिंदू महासभा ने पाकिस्तान में हिंदू मंदिर तोड़े जाने पर आक्रोश जताते हुए पाकिस्तान के झंडे को जलाया, कार्यक्रम में बड़े स्तर पर हिंदू महासभा के जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी मौजूद थे।

हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि देश की आजादी के लिए अपना बलिदान देने वाले मंगल पांडे को आज हमने श्रद्धांजलि दी है, उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में हिन्दुओं पर अत्याचार हो रहे हैं हिन्दुओं का 150 साल पुराना मंदिर तोड़ दिया गया, वहां की संसद , वहां का मानवाधिकार आयोग मानता है कि हिन्दुओं पर अत्याचार हो रहे हैं फिर भी हमले कम नहीं हो रहे इसलिए अब समय आ गया है कि पाकिस्तान को सबक सिखाया जाये।

[dgv_vimeo_video id=”846572931″]

[dgv_vimeo_video id=”846573031″]

[dgv_vimeo_video id=”846573139″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews