Gwalior News: बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में गृह मंत्री का दौरा, लाइफ जैकेट पहन किया सिंध पुल पार

गृह मंत्री

डबरा, सलील श्रीवास्तव। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर जिले (Gwalior Flood) के डबरा में मूसलाधार बारिश (Heavy Rain) का कहर जारी है।लगातार NDRF-SDRF की टीमें रेस्क्यू कर रही है और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ उनके मंत्री-अधिकारी भी अपनी पैनी नजर जमाए हुए है। इसी बीच गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा बाढ़ग्रस्त जिलों का दौरा करने पहुंचे है।

यह भी पढ़े.. MP Flood Update:1171 गाँव प्रभावित, ट्रेन रुकी, पुल टूटा, 2000 को सुरक्षित बचाया

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Narottam Mishra) ने लाइफ जैकेट पहनकर सिंध पुल पैदल पार किया है और स्थितियों का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की  अफवाहों पर बिलकुल ध्यान ना दे। मप्र सरकार लोगों को राहत पहुँचाने के लिये प्रतिबद्ध है। सेना और अधिकारी लगातार रेस्क्यू कर रहे है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) खुद नजर रख रहे हैं।

आज बुधवार को गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा डबरा और दतिया के कोटरा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे। भारी बारिश और बाढ़ के चलते सिंध पुल पर आवागमन बंद है, सैंकड़ों वाहनों की लंबी क़तारें लगी हुई है। कई एम्बुलेंस भी डेड बॉडी के साथ पिछले बारह घंटे से फ़ंसी है, हालांकि लगातार उन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़े.. CG: स्वास्थ्य मंत्री के ट्वीट से गरमाई राजनीति, क्या जा सकती है सीएम की कुर्सी !

इससे पहले गृह मंत्री ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि प्रदेश के #Gwalior-चंबल संभाग में लगातार भारी बारिश से कई जिले बाढ़ की चपेट में है। दतिया जिले में भी कई गांव बाढ़ से प्रभावित है।बाढ़ प्रभावित इलाकों में जमीनी स्तर का जायजा लेने के लिए आज #Datia जा रहा हूं। बुधवार को जिले के बाढ़ प्रभावित गांवों का जायजा लूंगा।

https://vimeo.com/582790100

https://vimeo.com/582791176

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews