दिव्यांग बनकर भीख मांग रहे थे पति पत्नी, पुलिस ने पकड़ा,शहर के लोगों से सावधान रहने की अपील  

Gwalior News

Gwalior News : भिक्षावृत्ति की प्रवृत्ति देश में तेजी से बढती जा रही है, रेलवे स्टेशन, बस स्टॉपेज, ट्रेफिक सिग्नल, मंदिर आदि सार्वजनिक स्थलों के आसपास बड़ी संख्या में इन्हें देखा जा सकता है लेकिन इसमें कुछ लोग ऐसे होते हैं जो सच में अशक्त होते हैं या फिर दिव्यांग होते हैं लेकिन पिछले कुछ दिनों में ऐसे भिखारी भी सामने आये हैं जो दिव्यांग न होते हुए दिव्यांग होने का नाटक करते हैं और चौराहों पर भीख मांगते हैं, एक ऐसे ही पति पत्नी को ग्वालियर पुलिस ने पकड़ा है ।

दिव्यांग पति के साथ भीख मांग रही थी पत्नी 

ये घटनाक्रम ग्वालियर के गोला का मंदिर चौराहे का है, एडिशनल एसपी अमृत मीणा यहाँ से गुजर रहे थे, तभी उनकी गाड़ी के पास आये एक महिला और पुरुष पर पड़ी जो भीख मांग रहे थे , पुरुष एक हाथ से दिव्यांग दिख रहा था और महिला उसकी इसी दिव्यांगता को बताकर भीख मांग रही थी ।

पुलिस को शक हुआ तो बुलाया, करने लगे विरोध  

एडिशनल एसपी पुरुष का हाव भाव देखकर कुश शंका हुई उन्होंने अपनी गाड़ी दोनों को साइड में लगाया और स्टाफ से दोनों को बुलवाया, उन्होंने उनसे पूछा तो पता चला की वे पति पत्नी हैं और राजस्थान के रहने वाले हैं, पुलिस ने जब उसकी दिव्यांगता को चैक करने के लिए पुरुष से जैकेट उतारने के लिए कहा तो दोनों मना करने लगे, महिला बीच में घुसकर पुलिस का विरोध करने लगी ।

एडिशनल एसपी ने हाथ बहार निकलवाया तो खुल गई पोल 

जब एडिशनल एसपी ने उसे फटकार लगाई तो उनके स्टाफ ने पुरुष की जैकेट में फोल्ड उसका हाथ बाहर निकाला तो वो ठीक निकला, पुलिस ने जब हाथ ऊपर करने के लिए कहा तो फिर भिखारी नाटक करने लगा लेकिन सिपाही ने उसका हाथ ऊपर कर दिया जो आसानी से हो गया यानि वो दिव्यांग नहीं थे दिव्यांग होने के नाटक कर भीख मांग रहे थे, जब उनकी पोल खुल गई तो पैकर छूकर माफ़ी मांगने लगे, एडिशनल एसपी अमृत मीणा ने दोनों की फटकार लगाई और उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया ।

फर्जी भिखारियों को तलाशने के निर्देश, लोगों से सावधान रहने की अपील 

पुलिस ने लोगों को जागरूक करने के लिए इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया, एडिशनल एसपी ने एक और वीडियो बनाया जिसमें उन्होंने इस पूरी घटना को विस्तार से बताया और लोगों से सावधान रहने की अपील की, एडिशनल एसपी अमृत मीणा ने कहा कि हमने सभी थाना प्रभारियों से ऐसे लोगों प्अ र्नाजर रखने और उनपर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं और कहा है कि प्रमुख चौराहों को भिक्षावृत्ति से मुक्त कराएं उन्होंने शहर के शहरवासियों से ऐसे लोगों से सावधान रहने की अपील भी की है ।

[dgv_vimeo_video id=”908971161″]

[dgv_vimeo_video id=”908971442″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews