पति ने माँ के ऑपरेशन में खर्च किये पैसे, पत्नी ने फोड़ दिया उसका सिर, पुलिस के पास पहुंचा मामला

Gwalior News

Gwalior News : पति पत्नी के बीच होने वाले झगड़ों के किस्से आपने बहुत सुने होंगे और ज्यादातर में यही सुना होगा कि पति ने पत्नी के साथ मारपीट की उसपर अत्याचार किया लेकिन आज जो किस्सा सामने आया है उसमें शिकायतकर्ता पति है, ये मामला ग्वालियर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र का है जहाँ एक फरियादी पति ने पत्नी के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया है ।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के जड़ेरुआ बांध के पास बीच रास्ते की है, शिकायत के मुताबिक गायत्री विहार कालोनी में रहने वाला लोकेन्द्र कुशवाहा अपनी पत्नी कल्पना के साथ अपनी माँ के घर जड़ेरुआ बांध के पास गया था, लोकेंद्र की माँ का हाल ही में ऑपरेशन हुआ था इसलिए तबियत देखने वो गया था ।

गुस्साई पत्नी ने सड़क पर पत्थर उठाया, पति का सिर फोड़ दिया 

ससुराल में बातचीत के दौरान कल्पना को मालूम चला कि उसकी सास के ऑपरेशन के लिए पैसे उसके पति लोकेंद्र ने खर्च किये हैं तो वो नाराज हो गई। जब वो दोनों लौट रहे थे तो कल्पना पैसों वाली बात पर लड़ने लगी, झगड़ा इतना बढ़ गया कि कल्पना ने सड़क पर पड़ा पत्थर उठाकर पति लोकेंद्र का सिर फोड़ दिया।

घायल पति ने पत्नी को घर छोड़ा फिर दर्ज कराई पुलिस में शिकायत 

लोकेंद्र के सिर में खून बहने लगा फिर भी वो पत्नी को लेकर अपने घर पहुंचा और फिर पत्नी को घर छोड़ने के बाद सीधा पुलिस थाने पहुंचा और फिर पुलिस को पूरा घटनाक्रम बताकर पत्नी कल्पना के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज करा दिया। सीएसपी राजीव जंगले ने बताया कि पति की शिकायत दर्ज कर ली है , पत्नी से पूछताछ की जाएगी फिर एक्शन लिया जायेगा।

[dgv_vimeo_video id=”892614932″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews