पति के भाभी से अवैध संबंध, पत्नी पर जेठ से संबंध बनाने का दबाव, एसपी से की शिकायत

पति के भाभी से अवैध संबंध, पत्नी पर जेठ से संबंध बनाने का दबाव, एसपी से की शिकायत

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची एक महिला ने ससुरालवालों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं , महिला ने ये भी आरोप लगाया कि उसके पति के उसकी भाभी से अवैध संबंध हैं और उसे जेठ के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया जा रहा है। शिकायत के बाद पुलिस ने महिला को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

एसपी की जनसुनवाई में आज मंगलवार को बड़ी संख्या में लोग पहुंचे उन्होंने पुलिस के सामने अपनी शिकायतें रखीं।  जनसुनवाई में पहुंची एक विवाहिता ने आरोप लगाया कि उसके ससुराल के लोग उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। महिला ने बताया कि वो पति से अलग रहती हैं, और 4 साल से मायके में रह रही है।

ये भी पढ़ें – MPPSC : राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2020-2021 के सिलेबस जारी, जाने महत्वपूर्ण नियम और निर्देश

पीड़ित महिला ने कहा कि कुछ साल पहले उसके पिता की हत्या हो गई थी, उसके बाद उसकी मां ने आत्महत्या कर ली थी।  तब से वो मायके में रह रही है। अब उसका पति जबरन अपने पास बुलाना चाहता है जबकि वो जाना नहीं चाहती। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति के उसकी भाभी से अवैध संबंध हैं और वो जेठ के साथ अवैध संबंध बनाने का दबाव बना रहा है।

ये भी पढ़े – इंदौर : बंटी और बबली की आई शामत, महिला की शिकायत पर लिया गया हिरासत में।

महिला ने गंभीर आरोप लगाया कि पति के इस काम में मेरी बड़ी बहन और जीजा साथ दे रहे हैं क्योंकि उसकी नजर मेरे माता पिता के मकान पर है। महिला की शिकायत के बाद एडिशनल एसपी हितिका वासल ने कहा कि मामले की जाँच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

[dgv_vimeo_video id=”667303237″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews