ग्वालियर में दिन दहाड़े अपहरण, दो नकाबपोश बदमाश युवती को बाइक पर लेकर फरार

Gwalior News kidnap

Gwalior News : विधानसभा चुनाव और दिवाली की थकावट ग्वालियर पुलिस अभी दूर भी नहीं कर पाई थी कि बदमाशों ने उसे चुनौती दे दी, आज सोमवार को दो नकाबपोश बदमाशों ने ग्वालियर के झाँसी रोड थाने से महज कुछ दूरी पर चौराहे के पास बने पेट्रोल पंप पर एक युवती का अपहरण किया और फरार हो गए, घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, घटना के बाद पुलिस ने टीमें रवाना कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

बाइक पर आये दो  नकाबपोश बदमाश युवती को उठाकर भाग गए  

भिंड जिले के लहार की रहने वाली एक बीए की छात्रा का दो बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने ग्वालियर में अपहरण कर लिया और फरार हो गए, युवती अपने भाई के साथ भिंड से आई थी और नाका चन्द्रबदनी क्षेत्र में बने पेट्रोल पंप पर बस से उतरी थी, वो अपने ताऊ का इंतजार कर रही थी तभी दो बदमाश आये और उसे उठाकर ले गए।

घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद 

अपहरण की घटना  पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि दो नकाबपोश बदमाश आते हैं, एक बदमाश मोटर साइकिल पर ही बैठा रहता है दूसरा बदमाश उतरकर कुछ दूर जाता है और फिर एक युवती को पकड़कर लाता है फिर उसे उठाकर बाइक पर बैठाता है उर फिर फरार हो जाते हैं।

परिजनों में पुलिस ने दर्ज कराई शिकायत 

घटना की जानकारी मिलते ही ग्वालियर के कैलाश टॉकीज क्षेत्र में रहने वाले लड़की के ताऊ और अन्य परिजन झाँसी रोड थाने पहुँच गए उन्होंने बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई, उन्होंने बताया कि उनके घर में कार्यक्रम था जिसमें शामिल होने वो आई थी और कुछ लोग अपहरण कर ले गए।

पुलिस पार्टियाँ आरोपियों की तलाश में निकली 

झाँसी रोड थाने से कुछ दूरी पर चौराहे पर हुए अपहरण की घटना की जानकारी पुलिस के आला अधिकारियों को मिली तो वे घटनास्थल पर पहुँच गए , एडिशनल एसपी ऋषिकेश मीणा ने कहा कि अपहरण की शिकायत दर्ज की गई है, सीसीटीवी फुटेज मिले हैं हमने झाँसी रोड थाने और क्राइम ब्रांच की दो टीमें बनाकर बदमाशों की तलाश में लगाईं है , हमारी पहली प्राथमिकता लड़की को दस्तियाब करना है , जल्दी ही बदमाश भी पकडे जायेंगे।

[dgv_vimeo_video id=”886347987″]

[dgv_vimeo_video id=”886348120″]

[dgv_vimeo_video id=”886348222″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews