
Gwalior News : ग्वालियर एसपी ऑफिस की जनसुनवाई में वहां मौजूद लोग तब चौंक गए जब एक एम्बुलेंस वहां पहुंची , लोगों ने देखा एम्बुलेंस में घायल था, घायल और उसके परिजनों के पुलिस अधिकारियों को बताया कि उसका अपहरण किया गया , उसपर जानलेवा हमला किया गया लेकिन शिकायत करने पर पुलिस ने मारपीट की सामान्य धाराओं में मामला दर्ज किया और आरोपियों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं ले रही है।
पुलिस की कार्रवाई से नाखुश परिजन घायल को एम्बुलेंस में लेकर पहुंचे एसपी ऑफिस
ग्वालियर की मुरार थाना पुलिस पर एक घायल के परिवार ने गंभीर आरोप लगाये हैं, आज ये परिवार घायल को ही लेकर एसपी ऑफिस की जनसुनवाई में पहुंचे, घायल देवेन्द्र राजपूत के भाई रुद्र के मुताबिक 30 जनवरी की रात चार पांच लोगों ने उसके भाई के साथ मारपीट की, उसपर जानलेवा हमला किया जिससे उसे मल्टिपल फ्रेक्चर हो गया ,उसका अपहरण कर ले गए फिर कुछ दूर पटककर भाग गए।
घायल को मल्टिपल फ्रेक्चर, पुलिस ने मारपीट की सामान्य धाराओं में किया मामला दर्ज
सूचना पर हम लोगों ने देवेन्द्र को अस्पताल में भर्ती कराया, अगले दिन हमने मुरार थाने में शिकायत दर्ज कराई लेकिन पुलिस ने मामले की गंभीरता को ना समझते हुए मारपीट की सामान्य धाराओं में मामला दर्ज किया, उसका कहना है कि हम चाहते हैं कि एमएलसी रिपोर्ट के आधार पर धाराओं में वृद्धि होनी चाहिए और आरोपियों की गिरफ़्तारी होनी चाहिए लेकिन मुरार पुलिस कुछ नहीं कर रही।
पुलिस को दिए आवेदन में अपहरण, मारपीट का जिक्र, आरोपियों के नाम भी
परिजनों ने 7 फरवरी को भी एक आवेदन एसपी ऑफिस में एक आवेदन दिया था जिसमें उन सभी लोगों के नाम हैं, अपहरण की पूरी घटना का विवरण है और उन धाराओं का जिक्र है जो पुलिस ने लगाई हैं, परिजन आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं , उधर पुलिस का कहना है कि मारपीट का मामला है दोनों ही परिवारों के खिलाफ क्रॉस मुकदमा दर्ज है , अब उन्होंने जो साक्ष्य दिए हाँ उसके आधार पर जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

[dgv_vimeo_video id=”912536683″]
[dgv_vimeo_video id=”912536822″]
[dgv_vimeo_video id=”912536958″]
ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

