ATM काटकर चोरी करने वाली अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश, जबलपुर, कटनी, पन्ना था निशाना

ATM काटकर चोरी करने वाली अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश, जबलपुर, कटनी, पन्ना था निशाना

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर की क्राइम ब्रांच (Gwalior Crime Branch) पुलिस ने साइबर सेल (Gwalior Cyber ​​Cell) की मदद से एक ऐसी अंतरराज्यीय गैंग को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है जो ATM काटकर उसमें रखा कैश चोरी कर फरार हो जाते थे। ग्वालियर पुलिस(Gwalior Police) ने इस शातिर गैंग को जौरासी घाटी पर उस समय गिरफ्तार किया जब वे जबलपुर, कटनी और पन्ना में वारदात के इरादे से ग्वालियर की सीमा पार करने वाले थे। गिरफ्तार चारों आरोपियों के पास से 2 लोडेड कट्टे, 94 ATM कार्ड, गैस कटर, गैस सिलेंडर, मिर्ची स्प्रे, ब्लैक कलर स्प्रे मिले। पुलिस आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है।

ग्वालियर एसएसपी अमित सांघी (Gwalior SSP Amit Sanghi) ने पत्रकारों को बताया कि पिछले दिनों 19 और 20 फरवरी की रात कुछ बदमाशों ने ग्वालियर के तीन थाना क्षेत्रों पड़ाव, ग्वालियर और महाराजपुरा में ATM काटकर करीब 45 लाख रुपये की चोरी की थी और भाग गए थे। घटना के बाद एडिशनल एसपी क्राइम राजेश दण्डोतिया को गैंग को पकड़ने की जिम्मेदारी दी गई।  उन्होंने दोनों क्राइम सीएसपी, कराएं ब्रांच और साइबर सेल की टीम एवं तीनों थानों के स्टाफ को गैंग को पकड़ने का टास्क दिया।

ये भी पढ़ें – सीएम का बड़ा तोहफा, पेंशन वृद्धि के बाद हजारों कर्मचारियों के मानदेय में हुई बढ़ोतरी

अमित सांघी ने बताया कि गैंग के बारे में सूचनाएं इकट्ठी की गई तो वो हरियाणा के पलवल और मेवात के निकले।  ग्वालियर पुलिस ने मेवात और पलवल जाकर इनपुट इकठ्ठा करे, दो मुखबिरों को काम पर लगाया। इस बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्वालियर में ATM काटने वाले ग्वालियर से निकलकर जबलपुर, कटनी और पन्ना चोरी करने जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें – MP : सरकार का बड़ा फैसला, प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में शुरू होंगी ये एडवांस सुविधाएँ

पिन पॉइंट सूचना के आधार पर पुलिस ने जौरासी घाटी की तरफ लगाया और एक ब्रेजा कार को जब रोका तो ड्राइवर  भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया कार में चार लोग मिले।  पूछताछ करने पर चारों ATM गैंग के सदस्य निकले। कड़ी पूछताछ पर आरोपियों ने ग्वालियर में पिछले दिनों हुई तीनों ATM चोरी स्वीकार कर ली।

ये भी पढ़ें – Government Job 2022 : BARC में 266 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता व सैलेरी

पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो उसमें गैस कटर, गैस सिलेंडर, मिर्ची स्प्रे, ब्लैक कलर स्प्रे और अन्य सामान मिला।  पुलिस को आरोपियों के कब्जे से दो लोडेड कट्टे, जिन्दा राउंड,  94 ATM कार्ड भी मिले।  पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वो जबलपुर, कटनी और पन्ना की तरफ वारदात करने जा रहे थे।  पकडे गए बदमाश राजस्थान के मेवात और पलवल के रहने वाले हैं। इनका एक साथी पिछले दिनों मुरैना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है जो जेल में बंद है।  पुलिस आरोपियों से उनकी गैंग के अन्य सदस्यों  की जानकारी जुटा रही है। आईजी ने इस सफलता के लिए टीम को 20,000 रुपये का कैश अवार्ड देने की घोषणा की है

[dgv_vimeo_video id=”694923380″]

[dgv_vimeo_video id=”694923581″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews