घटना से पहले ही ATM काटने वाली अंतर्राज्यीय मेवाती गैंग पकड़ी, बचने के लिए पुलिस पर चलाई गोली

घटना से पहले ही ATM काटने वाली अंतर्राज्यीय मेवाती गैंग पकड़ी, बचने के लिए पुलिस पर चलाई गोली

Gwalior Crime News : ग्वालियर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, पुलिस ने घटना होने से पहले ही एटीएम काटने वाली अंतर्राज्यीय मेवाती गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया, पुलिस ने जब बदमाशों को पकड़ने गई तो बदमाशों ने बचने के लिए पुलिस पार्टी पर पिस्टल से फायर भी किये, लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने बदमाशों के पास से से मेटल कटर, पेचकस, ताला तोड़ने का औजार एवं एक पिस्टल मय दो राउण्ड के जब्त किये । पुलिस को बदमाशों की कार से हरियाणा व छत्तीसगढ़ के रजिस्ट्रेशन की दो नम्बर प्लेट भी मिली हैं।

ग्वालियर एसपी अमित सांघी को मुखबिर से सूचना मिली कि महाराजपुरा थाना क्षेत्र में लक्ष्मणगढ़ पुल के पास स्थित चुन्नू का ढाबा पर एक सफेद रंग की कार में तीन संदिग्ध लड़के बैठे हुए हैं तथा जिनकी गतिबिधियां गड़बड़ लग रही हैं। सूचना मिलते ही एसपी ने एडिशनल एसपी शहर(मध्य) ऋषिकेश मीणा को संदिग्ध बदमाशों के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश मिलते ही  महाराजपुरा थाना पुलिस बल व एफआरव्ही 16 को मुखबिर के बताये स्थान लक्ष्मणगढ़ पुल के पास स्थित चुन्नू का ढाबा पर संदिग्धों की तस्दीक हेतु भेजा गया।

पुलिस टीम को छुन्नू के ढाबे के पास एक सफेद रंग की क्रेटा कार खड़ी दिखाई दी, कार के पास ही तीन संदिग्ध लड़के खड़े दिखे , जिनमें से एक लड़का बैग लिए हुए था। पुलिस को देखकर कार के पास खड़े तीनों संदिग्ध लड़के ढाबे के पीछे स्थित सरसों के खेत की ओर भाग निकले। पुलिस के जवानों द्वारा भाग रहे तीनों संदिग्धों की पीछा किया। पुलिस द्वारा मौके पर मिली कार को खोलने का प्रयास किया गया तो उसमें लॉक लगा पाया। थाने भिजवाया गया।

पुलिस की अन्य टीमों द्वारा मौके से भागे तीनों संदिग्धों की तलाश की गई तो मालूम चला कि तीन लड़के ग्राम सूरो की तरफ जाते देखे गये हैं। संदिग्धों की तलाश कर रही पुलिस टीम को सूरो रोड पर तीनों संदिग्ध लड़के दिखाई दिये, पुलिस टीम द्वारा जव उनको रोकने का प्रयास किया गया तो उनमें से एक लड़ने ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया, उसके बाद बदमाश ने पुलिस से बचने के लिए पुनः एक और फायर कर दिया जिसमें पुलिस पार्टी के जवान बाल-बाल बचे।पिस्टल चलाकर भाग रहा बदमाश फिसल कर गिर पड़ा जिसे पुलिस टीम द्वारा मौके पर ही मय पिस्टल के धरदबोचा। भाग रहे शेष दो अन्य बदमाशों को भी पुलिस जवानों ने घेरकर पकड़ लिया।

पुलिस पर फायर करने वाले बदमाश की तलाशी लेने उसके पास से एक पिस्टल दो जिंदा राउण्ड व पास ही में चला हुआ एक राउण्ड का खोखा मिला। बदमाशों के दूसरे साथी के पास मिले लाल रंग के बैग की तलाशी लेने पर उसमें धातु काटने का कटर, ताला तोड़ने का औजार व पेचकस निकला तथा बदमाश की जेब की तलाशी लेने पर उसके पास से 24 हजार रुपये  नगद रखे हुए मिले। पकड़े गये तीसरे बदमाश की तलाशी लेने पर उसकी जेब से क्रेटा कार की चाबी, एक वन प्लस कंपनी का मोबाइल, एक पोलीथिन जिसमेें दो जिओ की सिम तथा 19,500/-रूपये नगद मिले। थाने में आरोपियों की कार की तलाशी लेने पर कार की सीट के नीचे छिपाकर रखी गई दो नम्बर प्लेटें मिले जो कि छत्तीसगढ़ व हरियाणा की थी। पकड़े गये तीनों आरोपी ग्रामी शिकारपुर तहसील ताबड़ू जिला नूंह(हरियाणा) के रहने वाले हैं। पुलिस पकड़े गये बदमाशों के आपराधिक रिकॉर्ड व शहर में हुई एटीएम काटने की घटनाओं में उनकी संलिप्तता के संबंध में पूछताछ कर रही है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों ग्वालियर जिले में एटीएम कटर गैंग ने शहर में कई वारदातों को अंजाम दिया था। जिसमें महाराजपुरा, पड़ाव, ग्वालियर के साथ ही मुरार, बहोड़ापुर में एटीएम काटने के साथ ही कुछ दिन पहले पनिहार इलाके में पुलिस से सामना होने पर कार छोड़कर भाग निकले थे। इसके बाद ही ग्वालियर पुलिस निरन्तर वाहर से आने वाले वाहनों पर सतत निगाह रखकर उनकी चैकिंग कर रखी है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews