पत्नी समेत IPS ऑफिसर कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आये स्टॉफ के होंगे सैम्पल

पत्नी समेत IPS ऑफिसर कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आये स्टॉफ के होंगे सैम्पल

ग्वालियर। कोरोना (corona) मरीजों की संख्या में होते इजाफ़े के बीच ग्वालियर जिले (gwalior district) में एक आईपीएस अधिकारी (IPS OFFICER) के संकृमित होने की खबर ने सबको चौंका दिया, उनकी पत्नी भी पॉजिटिव निकली हैं। खास बात ये है कि वे पिछले महीने भोपाल(BHOPAL) से ग्वालियर आये हैं और फिर कहीं नहीं गए। दोनों को दो तीन दिन से खाँसी और बुखार था, जब इनके सेम्पल लिए गए तो रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। अब इनके संपर्क में आये स्टाफ के भी सेम्पल कराये जायेंगे। इसके अलावा दो और लोग पॉजिटिव आये हैं जिनकी ट्रैवल हिस्ट्री है।

ग्वालियर में SAF की एक बटालियन में पदस्थ कमांडेंट की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनके साथ उनकी पत्नी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जानकारी के अनुसार आईपीएस अधिकारी के पिछले महीने ग्वालियर की एक बटालियन में तैनाती हुई थी वे अपनी पत्नी के साथ ग्वालियर में आये थे और तभी से वे यहीं हैं। लेकिन पिछले दो तीन दिन से अधिकारी और उनकी पत्नी को खाँसी और बुखार की शिकायत थी। जिसकी सूचना उन्होंने जिला प्रशासन को दी सूचना के बाद जिला अस्पताल की एक टीम ने उनके सरकारी आवास पर आकर सेम्पल लिए जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। रिपोर्ट पॉजिटिव निकलने के बाद कांटेक्ट हिस्ट्री ट्रेस की जा रही है। बताया जा रहा है कि शुरुआती दौर में स्टाफ के और अन्य करीब 30 लोग सामने आये हैं जो पिछले एक महीने में आईपीएस अधिकारी के संपर्क में आये हैं। अब इन सभी के सेम्पल लेकर उनकी जांच की जायेगी। अधिकारी और उनकी पत्नी को उनके सरकारी आवास में ही क्वारेंटाइन कर दिया गया है और बंगले के आसपास बैरिकेड्स लगाकर पुलिस की तैनाती कर दी गई है।

उधर दो और पॉजिटिव मरीज सामने आये हैं और इन दोनों की ट्रैवल हिस्ट्री है। इनमें से एक किला गेट ग्वालियर निवासी है और दूसरा नदी पार टाल मुरार निवासी हैं। दोनों पिछले दिनों दिल्ली से आये थे इन्होंने जिला अस्पताल पहुंचकर अपने सेम्पल दिये जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दोनों को सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews