निगम कमिश्नर के चैंबर में गाली गलौज करने वाला जनमित्र केंद्र प्रभारी निलंबित, FIR हुई

निगम कमिश्नर के चैंबर में गाली गलौज करने वाला जनमित्र केंद्र प्रभारी निलंबित, FIR हुई

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। नगर निगम के जनमित्र केंद्र 10 के प्रभारी राधेश्याम पाराशर द्वारा बाल भवन स्थित कार्यालय पर कर्मचारियों के साथ गाली गलौज एवं अभद्रता की। इतना ही नहीं राधेश्याम ने कमिश्नर के चैंबर में घुसकर उनके सामने भी गालियाँ दी। जिसके चलते निगम कमिश्नर शिवम वर्मा ने राधेश्याम पाराशर को तत्काल निलंबित करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिये साथ ही उसके खिलाफ पुलिस में FIR भी करवा दी।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जनमित्र केंद्र क्रमांक 10 के प्रभारी राधेश्याम पाराशर बाल भवन स्थित टीएलसी कार्यालय में पहुंचे। यहाँ किसी बात पर उनका विवाद हुआ तो उन्होंने कर्मचारियों के साथ गाली गलौज एवं अभद्रता कर दी। वरिष्ठ अधिकारियों ने भी राधेश्याम को समझाइश दी गई, लेकिन पाराशर इसके बाद भी अभद्रता जारी रखी।

बताया ये भी गया कि हंगामा सुनकर सुनकर कमिश्नर ने राधेश्याम को अपने चैंबर में बुलवाया तो उसने चैंबर में भी गाली गलौज जारी रखी। उसके बाद कमिश्नर शिवम वर्मा ने निलंबित कर दिया और विभागीय जांच के आदेश दिये बाद में कमिश्नर ने पाराशर के खिलाफ विश्व विद्यालय में FIR करवा दी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews