भागने की प्लानिंग फेल, प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर किया था प्रेमिका का अपहरण, दोनों जेल भेजे

Kidnapping of girl in Gwalior revealed Gwalior News

Gwalior News : सोमवार को सुबह सुबह पुलिस और शहर को चौंकाने वाली युवती के अपहरण की घटना की असलियत कुछ घंटे बाद ही सामने आ गई, पुलिस ने देर रात युवती और उसके प्रेमी को गुना बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया और प्रेमी के दोस्त को भी गिरफ्तार कर लिया, पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है वहीँ युवती परिजनों के सुपुर्द कर दी गई है।

ताऊ के यहाँ कार्यक्रम में शामिल होने आई युवती को उठाकर ले गए थे दो बदमाश 

ग्वालियर के झाँसी रोड थाना क्षेत्र में नाका चन्द्रबदनी चौराहे पर बने पेट्रोल पंप से कल सोमवार सुबह करीब नौ बजे दो बाइक सवारों ने फ़िल्मी अंदाज में एक युवती का अपहरण कर लिया और फरार हो गए, युवती अपने परिजनों के साथ अपने गाँव बराह, तहसील लहार जिला भिंड से ग्वालियर आई थी, यहाँ उसके ताऊ के घर कार्यक्रम में शामिल होना था, वो छोटे भाई को लघुशंका कराने ले गई तभी उसका अपहरण हो गया।

कुछ फुटेज में युवती हंसती दिखाई दी, घटना में दिखा झोल 

परिजनों ने झाँसी रोड थाने पहुंचकर अपहरण की शिकायत दर्ज कराई, अपहरण का मामला दर्ज होते ही पुलिस अलर्ट हुई जब सीसीटीवी खंगाले गए तो उसमें दो नकाबपोश एक युवती को उठाकर बाइक से ले जाते भागते दिखाई दिखाई दिए, पुलिस ने जब और सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो लड़की का हँसता हुआ चेहरा दिखाई दिया जिससे घटना में झोल समझ आने लगा।

घटना के बाद पुलिस हुई सक्रिय रवाना की पार्टियाँ 

पुलिस ने झाँसी रोड थाने की एक पार्टी बनाई और क्राइम ब्रांच थाने की एक पार्टी बनाई और संभावित रास्तों पर सुराग के लिए सर्चिंग शुरू की इसी बीच पुलिस को मुखबिर से पता चला कि एक संदिग्ध झाँसी रोड बस स्टैंड के पास देखा गया है, पुलिस झाँसी रोड बस स्टैंड पहुंची तो एक बिना नंबर की बाइक पर बैठा युवक भागने की कोशिश करने लगा जिसे पुलिस ने पकड़ लिया।

पुलिस गतिविधि पर नजर रख रहा साथी आया पकड़ में फिर पकड़े प्रेमी प्रेमिका 

पूछताछ करने पर युवक ने बताया कि वो अपने साथी की मदद के लिए यहाँ पुलिस की गतिविधि देख रहा था, पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि दोनों गुना की बोलकर गए हैं, सूचना मिलते ही पुलिस गुना पहुंची और वहां बस स्टैंड से प्रेमी प्रेमिका को पकड़ लिया, दोनों ने बताया कि वे इंदौर जाने वाली बस का इंतजार कर रहे थे।

भागने की प्लानिंग के साथ ग्वालियर आये थे, पुलिस ने फेल की 

झाँसी रोड थाना टी आई रशीद खान के मुताबिक मामला प्रेम प्रसंग का है तीनों एक ही गाँव के रहने वाले हैं, उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी रोहित कुशवाह और युवती प्राची व्यास आपस में प्रेम करते हैं वे गांव से प्लान बनाकर ही ग्वालियर भागने के लिए आये थे, इस काम में उन्होंने अपने दोस्त राघवेन्द्र की मदद ली लेकिन जो घटनाक्रम हुआ और परिजनों ने शिकायत कराई उस हिसाब से एक्शन लिया जा रहा है आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाकर जेल भेज दिया है वहीँ लड़की के कोर्ट में 164 के तहत बयान दर्ज कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

[dgv_vimeo_video id=”886823901″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews