केपी सिंह का नाम मंत्रियों की सूची में नहीं,समर्थक धरने पर बैठे

kp-singh-followers-sitting-on-dharna-

ग्वालियर। गुटीय संतुलन से साथ सरकार बनाने का दावा करने वाली कांग्रेस को कमलनाथ सरकार के मंत्रिमंडल गठन से पहले ही बड़ा झटका लगा है। केपी सिंह का नाम मंत्रियों वाली सूची से गायब होने की सूचना मिलते ही उनके समर्थक भोपाल में केपी सिंह के धरने पर बैठ गए हैं। जबकि केपी सिंह अज्ञातवास पर चले गए हैं।

कमलनाथ मंत्रिमंडल में शामिल किये जा रहे 28 मंत्रियों की जो सूची मीडिया के पास पहुंची है उसमें पिछोर विधायक ल्केपी सिंह कक्काजू का नाम नहीं हैं जबकि वे ग्वालियर चम्बल संभाग के दूसरे वरिष्ठ विधायक हैं । उनका नंबर 7 बार के विधायक डॉ गोविन्द सिंह के बाद आता है। उल्लेखनीय है कि टीम कमलनाथ में ग्वालियर जिले से प्रद्युम्न सिंह तोमर ,इमरती देवी और लाखन सिंह को शामिल किया गया है। जबकि भिंड जिले से डॉ गोविन्द सिंह का नाम शामिल है। अब देखना ये है कि केपी सिंह का कैसे मनाया जाता है

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews