KRG College Gwalior के प्राचार्य डॉ एम आर कौशल निलंबित, रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने के बाद उच्च शिक्षा विभाग का एक्शन

वायरल वीडियो उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों तक पहुंचा उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के संज्ञान में जब ये बात आई तो उन्होंने एक्शन के निर्देश दिए जिसके बाद आज उच्च शिक्षा विभाग ने प्राचार्य डॉ एम आर कौशल को निलंबित कर दिया।
KRG College Gwalior के प्राचार्य डॉ एम आर कौशल निलंबित, रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने के बाद उच्च शिक्षा विभाग का एक्शन

KRG College Gwalior Principal Dr MR Kaushal suspended: मप्र उच्च शिक्षा विभाग ने केआरजी कॉलेज ग्वालियर के प्रिंसिपल डॉ एम आर कौशल को निलंबित कर दिया है , निलंबन की ये कार्रवाई डॉ कौशल के रिश्वत लेते वायरल हुए वीडियो के बाद की गई है।

रिश्वत लेते वायरल हुआ है वीडियो 

जानकारी के मुताबिक कॉलेज के किसी कार्य के लिए एक टेंडर निकाला गया था और ये टेंडर जिस फार्म को मिला था उसके प्रतिनिधि से डॉ एम आर कौशल ने रिश्वत ली , किसी ने इसका वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया, वीडियो में दोनों की बातचीत का ऑडियो भी सुनाई दे रहा है।

उच्च शिक्षा मंत्री के आदेश के बाद एक्शन 

वायरल वीडियो उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों तक पहुंचा उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के संज्ञान में जब ये बात आई तो उन्होंने एक्शन के निर्देश दिए जिसके बाद आज उच्च शिक्षा विभाग ने प्राचार्य डॉ एम आर कौशल को निलंबित कर दिया, जानकारी के मुताबिक फ़िलहाल प्रिंसिपल का चार्ज सीनियर प्रोफ़ेसर जयश्री चौहान को देने के निर्देश हुए है।

भोपाल संचालनालय अटैच किया 

आपको बता दें कि प्राचार्य डॉ एम आर कौशल कॉलेज में अनियमितताओं को लेकर भी बहुत चर्चित रहे हैं , निलंबन अवधि में डॉ एम आर कौशल का मुख्यालय उच्च शिक्षा विभाग संचालनालय सतपुड़ा भवन भोपाल निर्धारित किया गया है ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews