शराब तस्करों की दबंगई, आबकारी दल पर फायरिंग, एक आरक्षक घायल

शराब तस्करों की दबंगई, आबकारी दल पर फायरिंग, एक आरक्षक घायल

ग्वालियर, अतुल सक्सेना
शहर में शराब माफिया की दबंगई सामने आई है। तस्करों को पकड़ने गई आबकारी विभाग की टीम पर तस्करों ने हमला कर दिया। जिसमें एक आबकारी आरक्षक घायल हो गया जिसे उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

आबकारी विभाग के अफसरों के मुताबिक इन दिनों वे अवैध शराब तस्करों के खिलाफ धरपकड़ अभियान चला रहे हैं उसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर वे काँच मिल क्षेत्र में कुख्यात हिस्ट्री शीटर बाबा पाल के घर पर दबिश देने गए थे जब लौट रहे थे तब तीन मोटर साइकिल पर पांच छः बदमाश आये और उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी जिसमें एक गोली गाड़ी में लगी एक गोली गाड़ी के कांच को पार कर निकल गई और एक गोली आरक्षक संजय भदौरिया को पीठ में लगी जिससे वो घायल हो गया। गोली चलने की सूचना लगते ही हजीरा थाना पुलिस मौके पहुँच गई। एडिशनल एसपी पंकज पांडे के मुताबिक बदमाशों की घेराबंदी के लिए टीमें लगा दी गई हैं। उधर आबकारी कंट्रोल रूम प्रभारी मनीष द्विवेदी ने बताया कि बाबा पाल के घर दबिश दी गई थी इसीलिए बाबा ने अपने साथी संजू पाल, और शैलू तोमर और अन्य लोगों के साथ हमला किया है। उन्होंने हमें चैलेंज किया है क्योंकि हमने उन्हें ट्रेस किया था लेकिन हम डरने वाले नहीं है। आबकारी विभाग की कार्रवाई जारी रहेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews