लिव इन में रह रहे पार्टनर ने शादी से किया इंकार, दुष्कर्म की शिकायत के बाद गिरफ्तार

Gwalior News

Gwalior News : ग्वालियर में एक महिला ने अपने 12 साल पुराने लिव इन पार्टनर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है , पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, महिला का आरोप है कि उसका पार्टनर उसे लगातार शादी के नाम पर झांसा दे रहा था।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले की मूल निवासी एक 39 वर्षीय महिला माधव गंज थाना क्षेत्र में हनुमान धाम कालोनी में रहती है, यहाँ उसकी पहचान मुर्गी फॉर्म के पीछे रहने वाले दीपक सिंह सेंगर नमक व्यक्ति से हुई, दोनों में  दोस्ती हो गई।

कितने साल से रहे रहे थे लिव इन रिलेशन में?

इनकी दोस्ती गहरी हुई फिर मुलाकात होने लगी जिसके बाद दोनों में आपसी मर्जी से शारीरिक संबंध बनाये, दोनों लिव इन पार्टनर की तरह रहने लगे , 2011 से ये सिलसिला जारी था , शिकायत के मुताबिक दीपक ने उससे शादी करने का वादा कई बार किया लेकिन हर बार टालता रहा।

महिला ने दुष्कर्म की रिपोर्ट कराई, आरोपी गिरफ्तार?

बार बार शादी से इंकार करने से परेशान हो चुकी महिला पुलिस थाने पहुँच गई और उसने दीपक सिंह  सेंगर के खिलाफ दुष्कर्म और धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज करा दिया, पुलिस ने शिकायत दर्ज कर और फिर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews