
Lok Sabha Election 2024 : ग्वालियर लोकसभा सीट के लिए 19 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं , इनके भाग्य के फैसले के लिए ग्वालियर के मतदाता 7 मई को मतदान करेंगे और 4 जून का मतगणना के बाद परिणाम आयेगा, नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन आज दो उम्मीदवारों ने नामांकन फॉर्म वापस ले लिया।
अंतिम दिन 2 उम्मीदवारों ने नामांकन फॉर्म वापस लिए
तीसरे चरण की चुनाव प्रक्रिया 12 अप्रैल से शुरू हुई थी जिसका आज 22 अप्रैल को अंतिम दिन था, अंतिम दिन ग्वालियर लोकसभा सीट के लिए नामांकन फॉर्म भरने वाले दो प्रत्याशियों ने अपने नामांकन फॉर्म वापस ले लिया, आपको बता दें कि 20 अप्रैल को नामांकन की जाँच के बाद एक प्रत्याशी का नामांकन रद्द हो गया था जिसके बाद प्रत्याशियों की संख्या 21 बची थी और आज दो निर्दलीय प्रत्याशी योगेन्द्र सिंह यादव व आनंद सिंह कुशवाह (रामायणी) के फॉर्म वापस लेने के बाद प्रत्याशियों की संख्या 19 बची है।
अब 19 प्रत्याशी चुनाव मैदान में
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

