Lok Sabha Election 2024 : ग्वालियर जिला प्रशासन का एक्शन, 3 आपराधिक तत्व जिला बदर, 14 बाउण्ड ओवर

जिला दण्डाधिकारी श्रीमती चौहान द्वारा आदतन अपराधी आकाश तोमर निवासी हीरानगर पुरानी छावनी, राहुल रावत निवासी गुढ़ा माधौगंज एवं विशाल उर्फ लालू सेन निवासी नाका चंद्रबदनी को 3– 3 माह की अवधि के लिये जिला बदर करने के आदेश जारी किए गए हैं।
Gwalior News

Lok Sabha Election 2024 : ग्वालियर जिले में लोकसभा आम निर्वाचन स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आपराधिक तत्वों के खिलाफ जिला प्रशासन व पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की गई है। इस कड़ी में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान ने 3 आदतन अपराधियों को मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम की धाराओं के तहत जिला बदर करने के अलग-अलग आदेश जारी किए हैं। साथ ही 14 लोगों को बाउण्ड ओवर करने के साथ-साथ संबंधित पुलिस थाने में हाजिरी देने के आदेश दिये गए हैं।

पुलिस अधीक्षक ग्वालियर से प्राप्त प्रतिवेदनों के आधार पर लोकसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने और लोक शांति व जन सुरक्षा को ध्यान में रखकर जिला दण्डाधिकारी श्रीमती चौहान ने यह आदेश जारी किए हैं।  जिला बदर किये गये अपराधी को जिले से बाहर जाने के बाद हर माह अपने निवास स्थान की सूचना रजिस्टर्ड डाक से संबंधित पुलिस थाने को अनिवार्य रूप से देनी होगी। इसी तरह सदाचार बरतने के आदेश जिन अपराधियों को दिए गए हैं उन्हें निर्धारित तारीख को संबंधित पुलिस थाने में अपनी हाजिरी देना होगी।

इन आपराधिक तत्वों को किया जिला बदर

जिला दण्डाधिकारी श्रीमती चौहान द्वारा आदतन अपराधी आकाश तोमर निवासी हीरानगर पुरानी छावनी, राहुल रावत निवासी गुढ़ा माधौगंज एवं विशाल उर्फ लालू सेन निवासी नाका चंद्रबदनी को 3– 3 माह की अवधि के लिये जिला बदर करने के आदेश जारी किए गए हैं।

इन्हें किया बाउण्ड ओवर और थाना हाजिरी के लिये ताकीद 

आपराधिक प्रवृत्ति के जिन लोगों को बाउण्ड ओवर कर संबंधित थाने में हाजिरी देने के आदेश दिए गए हैं, उनमें प्रशांत उर्फ गोपू निवासी पड़ाव, आकाश जाटव निवासी रॉक्सी पुल के पास, साबिर उर्फ भयानक निवासी बंशीपुरा गुढ़ा, शरद बाथम निवासी नई सड़क, दिलीप उर्फ गट्टा निवासी लक्कड़खाना, माजिद कुर्रेशी उर्फ लिम्फी निवासी ईदगाह, सुनील उर्फ बाबू सिंधी निवासी माधौगंज, सूरज जाटव निवासी नाका चंद्रबदनी, धर्मवीर सिंह निवासी कम्पू, आशिक निवासी मोहना, सुखवीर सिंह कौरव निवासी गंगा विहार कॉलोनी, किशन रजक निवासी कम्पू, हाबूजी उर्फ इसरायल निवासी कम्पू एवं आरिफ उर्फ लल्ला खान निवासी डबरा  शामिल हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews