Lok Sabha Election 2024 : पहले दिन ग्वालियर लोकसभा सीट के लिए एक प्रत्याशी ने भरा नामांकन फॉर्म

Gwalior Lok Sabha seat

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा निर्वाचन के लिए तीसरे चरण की प्रक्रिया आज 12 अप्रैल से शुरू हो गई, ग्वालियर लोकसभा सीट के लिए भी तीसरे चरण में 7 मई को मतदान होगा जिसके लिए नामांकन फार्म भरने का सिलसिला आज से शुरू हो गया । कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान ने निर्वाचन की सूचना जारी की। निर्धारित समय तक पहले दिन एक प्रत्याशी द्वारा अपनी नामजदगी का पर्चा दाखिल किया।

गौरतलबी है कि शासकीय अवकाश होने की वजह से 13, 14 एवं 17 अप्रैल को नामांकन का सिलसिला बंद रहेगा। अभ्यर्थी अथवा उनके प्रस्तावक अब 15, 16, 18 व 19 अप्रैल को प्रात: 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक रिटर्निंग अधिकारी अथवा सहायक रिटर्निंग अधिकारी को नामांकन प्रस्तुत कर सकेगें। नाम-निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जाँच) 20 अप्रैल को होगी।  22 अप्रैल 2024 को अपरान्ह 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इन सभी दिवसों में प्रात: 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक य एकार्य्वाही होगी । ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र में 7 मई को मतदान और 4 जून को मतगणना होगी। ग्वालियर कलेक्ट्रेट में कलेक्टर न्यायालय कक्ष में बनाए गए रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए जा रहे हैं।

पहले दिन एक नामांकन

नामजदगी के पर्चे दाखिल करने के पहले दिन अर्थात 12 अप्रैल को एक उम्मीदवार ने नाम-निर्देशन पत्र दाखिल किया। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार खेड़ापति कॉलोनी किलागेट रोड ग्वालियर निवासी श्रीमती रचना अग्रवाल ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। उन्होंने सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) पार्टी की ओर से रिटर्निंग ऑफीसर श्रीमती रुचिका चौहान को अपना नामांकन सौंपा। साथ ही संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा व निष्ठा रखने की शपथ भी रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष ली। इस अवसर पर सहायक रिटर्निंग अधिकारी अतुल सिंह भी मौजूद थे।

नामांकन के लिये आते समय आचार संहिता का विशेष ध्यान रखें : कलेक्टर

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान ने नामजदगी का पर्चा दाखिल करने के लिये कलेक्ट्रेट आने वाले सभी उम्मीदवारों से आचार संहिता का पालन करने के लिए कहा है । उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार रिटर्निंग आफीसर के कक्ष में उम्मीदवार समेत पांच लोगों को ही प्रवेश दिया जायेगा । साथ ही 100 मीटर के दायरे में एक प्रत्याशी केवल तीन वाहनों के प्रवेश की अनुमति दी गई है।

थ्री लेयर की सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम : आईजी

नामांकन प्रक्रिया के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गए हैं, सुरक्षा को जांचने कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्वालियर आईजी अरविंद सक्सेना ने कहा कि थ्री लेयर सुरक्षा व्यवस्था की गई है निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पूरी प्रक्रिया की जा रही है, 100 मीटर पहले ही रैली और समर्थकों को रोका जा रहा है जिससे प्रत्याशी अपने चार अन्य लोगों के साथ फॉर्म भरने जा सके।  आईजी ने कहा कि हमें संवेदनशील मतदान केंद्रों की जानकारी जुटा ली है, इसके लिए निर्वाचन आयोग को भी सूचना दी जा चुकी है, पुलिस मुख्यालय को भी सूचना दे दी गई है ग्वालियर जोन में आने वाले सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया गया है।

[dgv_vimeo_video id=”933689546″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews