Lok Sabha Election 2024: केंद्रीय मंत्री और गुना प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया मतदान, बोले- मतदाताओं में उत्साह दिखा, तीसरे चरण की सभी 9 सीटें BJP जीतेगी

सिंधिया ने कहा कि प्रजातंत्र का ये पर्व पांच साल में एक बार आता है, मतदान का हक़ और अधिकार हमें संविधान से मिला है लेकिन मैं इसके साथ जिम्मेदारी शब्द भी जोड़ता हूँ, हमें एक जिम्मेदारी के साथ इसका उपयोग करना चाहिए।
Jyotiraditya Scindia cast his vote

Lok Sabha Election 2024 : केंद्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री और गुना लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज शाम अपने संसदीय क्षेत्र में पूरा दिन गुजारने के बाद ग्वालियर पहुंचकर मतदान किया, उन्होंने एएमआई शिशु मंदिर में बने मतदान केंद्र पर वोट डाला, सिंधिया ने कहा कि  इस चरण में मतदाताओं का रुझान मतदान के प्रति बढ़ा है जिससे निर्वाचन आयोग को ख़ुशी और संतोष होना चाहिए और मुझे लगता है कि प्रजातंत्र में विश्वास रखने वाले हर व्यक्ति को ख़ुशी और संतोष होगा।

तीसरे चरण में मतदाताओं का उत्साह देखकर संतुष्ट दिखे सिंधिया 

सिंधिया ने कहा कि प्रजातंत्र का ये पर्व पांच साल में एक बार आता है, मतदान का हक़ और अधिकार हमें संविधान से मिला है लेकिन मैं इसके साथ जिम्मेदारी शब्द भी जोड़ता हूँ, हमें एक जिम्मेदारी के साथ इसका उपयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि तीसरे चरण की सभी 9 सीटें हम जीतेंगे, मप्र की सभी 29 सीट जीतेंगे और मोदी जी तीसरी बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे।

[dgv_vimeo_video id=”943635000″]

[dgv_vimeo_video id=”943634667″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews