Lokayukta Action : रात के अंधेरे में 15,000 रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

Lokayukta Action : रात के अंधेरे में 15,000 रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

Lokayukta Police Gwalior Action : ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस ने शिवपुरी जिले के एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है, आरोपी पटवारी भूमि के सीमांकन के बदले 15,000/- रुपये की रिश्वत ले रहा था।

ग्वालियर लोकायुक्त एसपी रामेश्वर यादव से मिली जानकारी के मुताबिक उनके कार्यालय में पिछले दिनों शिवपुरी जिले के बैराड तहसील के गाँव खेरपुरा में रहने वाले ग्रामीण उम्मीद सेहर ने एक शिकायती आवेदन दिया था।

आवेदन में उम्मीद सेहर ने बताया था कि गाँव में उसकी जमीन का सीमांकन कराने के लिए उसने तहसील में आवेदन दिया था जहाँ पदस्थ पटवारी हल्का नंबर 139 लीलाधर माहौर बैराड ने उससे 15,000/- रुपये की रिश्वत की मांग की।

शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने सत्यता परखने के लिए आवेदक को टेप रेकॉर्डर दिया, आवेदक उम्मेद ने पटवारी लीलाधर माहौर से रिश्वत देने के लिया हाँ कह दिया, पटवारी ने उसे बीती रात यानि बुधवार 21 जून की रात गोकुल धाकड़ का मकान बरौद रोड, बैराड पर बुलाया जहाँ वो किराये से रहता है।

आवेदक ने ये बातचीत लोकायुक्त पुलिस को दे दी,  रिश्वत मांगे जाने का ठोस प्रमाण मिलने के बाद लोकायुक्त पुलिस ग्वालियर की टीम ने ट्रेप की प्लानिंग की और 21 जून को रात को ही पटवारी के पते पर आवेदक के साथ पहुँच गई , आवेदक उम्मीद सेहर ने जैसे ही पटवारी लीलाधर माहौर को रिश्वत की राशि 15,000/-  रुपये दी इशारा मिलते ही बाहर खड़ी लोकायुक्त पुलिस ग्वालियर की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

लोकायुक्त पुलिस ग्वालियर की टीम ने आरोपी पटवारी से रिश्वत की राशि 15,000/- रुपये बरामद कर ली और जब उसके हाथ धुलवाए तो वो गुलाबी हो गए, लोकायुक्त ने आरोपी पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचर निवारण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews