MP को मिली सौगात, गजरा राजा मेडिकल कॉलेज ग्वालियर में शुरू होगा M CH Paediatrics Surgery कोर्स, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

MP को मिली सौगात, गजरा राजा मेडिकल कॉलेज ग्वालियर में शुरू होगा M CH Paediatrics Surgery कोर्स, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

Gwalior News : केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश (MP) को सौगात दी है, नेशनल मेडिकल कमीशन ने गजरा राजा मेडिकल कॉलेज ग्वालियर को M CH Paediatrics Surgery कोर्स प्रारम्भ करने की अनुमति दे दी है, NMC के मेडिकल असिसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड (MARB) ने इस कोर्स में 3 सीट के लिए परमिशन दी है।

राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानि नेशनल मेडिकल कमिशन (NMC) ने गजरा राजा मेडिकल कॉलेज के डीन को कोर्स शुरू करने की अनुमति का पत्र जारी किया है, पत्र में कहा गया है कि आपके द्वारा भेजे गए M CH Paediatrics Surgery कोर्स के प्रपोजल के आधार पर MARB ने एक रिपोर्ट पिछले दिनों 27 मार्च 2023 को प्रस्तुत की।

NMC ने कहा कि इस रिपोर्ट में गजरा राजा मेडिकल कॉलेज में मौजूद फेकल्टी, उनके अनुभव, पब्लिकेशन, अन्य शैक्षणिक सुविधाएँ और इन्फ्रास्ट्रक्चर की जानकारी है, जिसके अध्ययन के बाद आपके कॉलेज को शैक्षिणिक सत्र 2023-24 के लिए M CH Paediatrics Surgery कोर्स प्रारम्भ करने की अनुमति (3 सीट ) दी जाती है।

मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने गजरा राजा मेडिकल कॉलेज के डीन के नाम NMC द्वारा जारी कोर्स शुरू करने के परमिशन लेटर को अपने ट्विटर एकाउंट पर पोस्ट किया है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने ट्वीट किया – “गजरा राजा मेडिकल कॉलेज, ग्वालियर में  M CH Paediatrics Surgery (3 सीट) में कोर्स प्रारम्भ करने की परमिशन एनएमसी द्वारा प्रदान की गयी है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्य प्रदेश विशेषज्ञ चिकित्सक तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews