तीन डॉक्टर्स को जान से मारने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार

युवक ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और कलेक्टर डॉ रुचिका चौहान का नाम लेते हुए कहा कि आप खड़ी  हो जाओ और सुनो..  डॉ बिंदु सिंघल और डॉ प्रशांत नायक को तत्काल डिसमिस कर हजीरा से हटा दो।
Civil Hospital Hazira Gwalior

Gwalior News : गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई से जुड़े धमकी भरे मैसेज इन दिनों देश में बहुत वायरल हो रहे हैं लेकिन ग्वालियर में एक ऐसा धमकीभरा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें डॉक्टर्स को दहशत में डाल दिया, वीडियो वायरल करने वाले युवक ने ग्वालियर के CMHO सहित तीन डॉक्टर्स को जान से मारने की धमकी दी, धमकी के बाद इन डॉक्टर्स ने IMA के पदाधिकारियों के साथ IG से मुलाकात की और सुरक्षा की मांग की, ज्ञापन सौंपने के कुछ देर बाद ही पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने ग्वालियर के डॉक्टर्स को चिंता में डाल दिया, बड़ी बात ये है कि ये वीडियो हजीरा सिविल अस्पताल के अन्दर पलंग पर बैठकर बनाया गया और फिर वायरल किया गया, वीडियो बनाने वाले जगजीत सिंह राजावत नामक युवक ने हजीरा अस्पताल की मेडिसिन स्पेशलिस्ट डॉ बिंदु सिंघल, HOD डॉ प्रशांत नायक और ग्वालियर जिले के CMHO डॉ सचिन श्रीवास्तव को जान से मारने की धमकी दी।

कलेक्टर मैडम ग्वालियर आप खड़ी हो जाओ 

वीडियो में युवक कह रहा है कि उसने अपनी शिकायत सीएमओ , चीफ सेकेट्री से कर दी है और स्वास्थ्य सचिव से उसकी बात भी हुई है लेकिन फिर भी उसे न्याय नहीं मिला, उसने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और कलेक्टर डॉ रुचिका चौहान का नाम लेते हुए कहा कि आप खड़ी  हो जाओ और सुनो..  डॉ बिंदु सिंघल और डॉ प्रशांत नायक को तत्काल डिसमिस कर हजीरा से हटा दो, इन लोगों में मेरी माँ को षड्यंत्र पूर्वक मारने की कोशिश की गई है, उनकी जांचे भी नहीं आई और उन्हें धमकी देकर भगा दिया।

मैं तीन क़त्ल करने जा रहा हूँ, वीडियो वायरल 

वीडियो में युवक ने कहा मैं जगजीत सिंह राजावत पुत्र नाथू सिंह उर्फ़ शिवपाल सिंह राजावत तहसील रौन जिला भिंड का निवासी हूँ यहाँ पलंग नंबर तीन पर बैठा हूँ अब मैं अपनी पिस्टल और रिवॉल्वर मंगा रहा हूँ,  तीन क़त्ल करने जा रहा हूँ इसमें शामिल हैं, डॉ प्रशांत नायक, डॉ बिन्दु सिंघल और डॉ सचिन श्रीवास्तव, उसने धमकी देते हुए कहा मैं माँ को छोड़कर जा रहा हूँ उन्हें एक खरोंच भी आ गई तो इस अस्पताल को आग लगा दूंगा… जय हिन्द… वन्दे मातरम्…

IG अरविंद सक्सेना बोले जल्दी गिरफ्तार होगा युवक 

वीडियो वायरल होने के बाद तीनों डॉक्टर इन्डियन मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ ग्वालियर आईजी अरविंद कुमार सक्सेना से मिले और उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी, आई जी ने डॉक्टर्स को चिंतामुक्त होकर काम करने के लिए कहा है और भरोसा दिया है कि धमकी देने वाला युवक जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा, उधर डॉ बिंदु सिंघल ने कहा कि युवक की माँ जब भर्ती थी तब उस युवक ने सबको बहुत परेशान किया धमकियाँ दी, उसकी माँ इलाज के बाद डिस्चार्ज हुई है उसके आरोप बेबुनियाद हैं।

पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ा 

वीडियो वायरल होने के बाद और IMA पदाधिकारियों की IG से मुलाकात के बाद पुलिस एक्टिव हुई और एसपी धर्मवीर के निर्देश पर आरोपी युवक को पकड़ लिया, एसपी का कहना है कि हमने उन डॉक्टर्स को एफईआर लिखवाने और बयान दर्ज कराने के लिए कहा है जिनके नाम युवक ने वीडियो में लिए है, एफ आई आर होते ही इसे विधिवत  गिरफ्तार कर लिया जायेगा , तब तक ये पुलिस हिरासत में है।

[dgv_vimeo_video id=”1026492600″]

[dgv_vimeo_video id=”1026492791″]

[dgv_vimeo_video id=”1026496209″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews