MP Breaking News

Gwalior News : प्रेमी से की शादी, परिजनों पर लगाये प्रताड़ना, जान से मारने की धमकी देने और 3 लाख रुपये में बेचने के गंभीर आरोप

अंकिता का कहना है कि यदि उसके और उसके पति राहुल बाथम के साथ कुछ घटना घटती है तो इसके जिम्मेदार उसके माता पिता दीदी जीजाजी होंगे।
Gwalior Allegations of harassment against parents

Gwalior Allegations of harassment against parents

ग्वालियर पुलिस की जनसुनवाई में आज एक युवा पति पत्नी पहुंचे जिन्होंने पिछले महीने ही शादी की है, लड़की की तरफ से दिए गए आवेदन में उसने अपने परिजनों पर प्रताड़ित करने, दो बच्चों के पिता से जबरन शादी करने का दबाव बनाने, उसे 3 लाख रुपये में बेचने,  जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाये हैं, पुलिस ने शिकायती आवेदन लेकर कानून सम्मत कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।

ग्वालियर पुलिस अधीक्षक कार्यालय की जनसुनवाई में आज एक नव युगल पहुंचे , दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं और आर्य  समाज मंदिर में शादी की है लेकिन इस बार भी प्रेमियों का ये मिलन सामान्य नहीं रहा, लड़की ने जो आवेदन पुलिस को दिया है और मीडिया के सामने जो बात कही है उसमें उसने अपने परिजनों पर गंभीर आरोप लगाये हैं, हालाँकि इस मामले में अभी परिजनों के बयान सामने नहीं आये हैं।

पुलिस के पास पहुंची लड़की, माता पिता पर लगाया प्रताड़ना का आरोप 

ग्वालियर के इंदरगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली अंकिता प्रजापति ने अपने पति राहुल बाथम के साथ एसपी ऑफिस पहुँचकर घरवालों से सुरक्षा की गुहार लगाई है। उसने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया उसके माता पिता, दीदी जीजाजी उसकी शादी दो बच्चे के पिता से जबरन कराना चाहते थे लेकिन वो करना नहीं चाहती थी इसलिए उसने आर्य समाज मन्दिर में अपने प्रेमी राहुल से शादी कर ली है।

परिजनों पर 3 लाख में बेचने का सौदा करने का आरोप  

अंकिता ने बताया कि उसके घर वाले उसे 3 लाख रुपये में बेचने का सौदा कर रहे थे उन्होंने धमकी दी कि यदि उनके बताये  लड़के से शादी नहीं की तो वो उसे जान से मार देंगे, वो मुझे राहुल से अलग होने के लिए कह रहे हैं, अंकिता ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है और कहा है कि यदि उसे, उसके पति या फिर ससुराल के किसी व्यक्ति को कुछ होता है तो उसके जिम्मेदार उसके माता पिता और दीदी जीजाजी होंगे।

परिजनों को समझाइश देगी पुलिस 

उधर पुलिस ने कहा कि अंकिता और राहुल दोनों बालिग हैं उन्हें अपने फैसले लेने का अधिकार देश का कानून देता है इसलिए पुलिस  या कोई भी इसमें कोई सीधा दखल नहीं दे सकता , हम परिवारवालों को बुलाएँगे और उन्हें समझाइश देंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews
Gwalior News : प्रेमी से की शादी, परिजनों पर लगाये प्रताड़ना, जान से मारने की धमकी देने और 3 लाख रुपये में बेचने के गंभीर आरोप