मंत्री तुलसी सिलावट बोले, विकास और प्रगति का संकल्प पूरा कर रही BJP सरकार, कर्ज और विधानसभा घेराव पर कांग्रेस को दिया जवाब

ग्वालियर जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट दो दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर आये हैं, उन्होंने तानसेन समारोह की तैयारियों और ग्वालियर व्यापार मेले की तैयारियों का जायजा लिया, प्रभारी मंत्री 15 दिसंबर को उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के कार्यक्रम में भी मौजूद रहेंगे।
Minister Tulsi Silawat

Gwalior News : मध्य प्रदेश के जल संसाधन मंत्री और ग्वालियर जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कांग्रेस द्वारा मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लिए जा रहे कर्ज पर सवाल उठाने पर करारा जवाब दिया है, उन्होंने कांग्रेस के विधानसभा घेराव पर भी तंज कसा है।

ग्वालियर के दो दिवसीय प्रवास पर आये प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने मीडिया से बात करते हुए प्रदेश सरकार का एक साल का लेखाजोखा बताया, कहा भाजपा ने विकास और प्रगति का जो संकल्प लिया था वो सीएम डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में हमारी सरकार पूरा कर रही है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पूरा करने का 100% प्रयास कर रहे हैं।

कांग्रेस पर भरोसा कौन करता है? कर्ज के आरोप पर पलटवार 

प्रदेश को कर्ज में डुबोने के कांग्रेस के आरोप का जवाब देते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा, कांग्रेस के वचन पत्र पर कौन विश्वास करता है? हम जो कर्ज ले रहे हैं वो मध्य प्रदेश के विकास के लिए ले रहे हैं, सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए कर्ज ले रहे हैं ! यह हमारा दायित्व है कि हम मूलभूत सुविधाएं हम मध्य प्रदेश की आम जनता को पहुंचाएं इसलिए हम विकास प्रगति के लिए कर्ज ले रहे हैं।

परंपरा के अनुरूप उप राष्ट्रपति का करेगा स्वागत ग्वालियर

कांग्रेस द्वारा मध्य प्रदेश सरकार को विफल बताने और विधानसभा का घेराव करने के सवाल पर तुलसी सिलावट ने कहा, कांग्रेस के पास घेराव करने के अलावा और बचा क्या है? उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के ग्वालियर आगमन को लेकर उन्होंने कहा उप राष्ट्रपति का ऐतिहासिक स्वागत होगा, ग्वालियर अपनी परंपरा के अनुरूप स्वागत करेगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews