पूर्व मंत्री इमरती देवी का हाथ पकड़कर हंसी ठिठोली करते दिखे शिवराज के राज्य मंत्री, देखें वीडियो

पूर्व मंत्री इमरती देवी का हाथ पकड़कर हंसी ठिठोली करते दिखे शिवराज के राज्य मंत्री, देखें वीडियो

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। शिवराज सरकार के एक राज्य मंत्री और एक पूर्व कैबिनेट मंत्री का निराला अंदाज ग्वालियर के रेल्वे स्टेशन पर देखने को मिला। दोनों हंस हंस कर बातें करते दिखाई दिये। हंसी ठिठोली के ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया (jyotiraditya scindia) गुरुवार की रात एक शादी समारोह में शामिल होने शॉर्ट विजिट पर ग्वालियर आये थे। उनके स्वागत के लिए उनके समर्थक नेता ग्वालियर पहुंचे थे। इनमें शिवराज सरकार के लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ (suresh dhakad) एवं पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी (imarti devi) भी पहुंचे। दोनों नेता अपने समर्थकों के साथ आपस में खड़े होकर चर्चाएं कर रहे थे। इसी बीच दोनों के बीच हंसी ठिठोली शुरू हो गई। किसी बात पर इमरती देवी ने राज्य मंत्री सुरेश धाकड़ के हाथ पर हाथ मारा। इसी बात का जवाब देते हुए राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ भी इमरती के कंधे पर झुक गए। ये सब देखकर उनके समर्थक भी ठहाके लगाने लगे। सिंधिया समर्थक दो नेताओं की हंसी ठिठोली के इस निराले अंदाज वाला वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews