कूरियर कंपनी के दफ्तर में घुसकर कट्टे की नोक पर करीब 1 लाख की लूट, घटना सीसीटीवी में कैद

Gwalior News

Gwalior News : ग्वालियर में बदमाश कितने बेख़ौफ़ हैं इसका ताज उदाहरण आज तड़के सामने आया है, तीन हथियारबंद  नकाबपोश बदमाशों ने एक कूरियर कंपनी के ऑफिस में घुसकर वहां मौजूद कर्मचारी को धमकाया और फिर कट्टा तानकर उससे चाबी मांगी फिर ड्रोवर में रखे 90 हजार रुपये और कर्मचारी का मोबाइल लूट कर भाग गए।

तीन हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने की घटना  

जानकारी के मुताबिक बहोडापुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर में स्थित शैडोफैक्स कूरियर कंपनी के दफ्तर में आज तड़के तीन  बदमाश करीब साढ़े तीन बजे घुस गए, जिस समय बदमाश घुसे कंपनी के दफ्तर में एक कर्मचारी कूरियर बैग्स को भेजने के लिए उनको छांट रहा था।

मारपीट कर कर्मचारी से ली चाबी, कैश निकालकर फरार 

तीनों बदमाश मुंह पर मफलर और नकाब पहने हुए थे। उन्होंने दफ्तर में अकेले मौजूद कर्मचारी को पकड़ा और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी, बदमाशों ने कर्मचारी पर कट्टा तान दिया और उससे दराज की चाबी लेकर उसमें रखे 90 हजार रुपए निकाल लिए। इसके बाद बदमाशों में कर्मचारी का मोबाइल भी छीन लिया और भाग गए।

कर्मचारी ने घटना की जानकारी कूरियर के मालिक को दी और फिर पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, पुलिस ने ऑफिस में लगे सीसीटीवी देखे जिसमें पूरी घटना कैद हो गई थी , सीएसपी अशोक सिंह जादौन का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है , जल्दी ही पकड़े जायेंगे।

[dgv_vimeo_video id=”900106449″]

[dgv_vimeo_video id=”900106270″]

[dgv_vimeo_video id=”900101260″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews