MP Election 2023 : मंत्री अरविंद भदौरिया का बड़ा बयान, बोले- डिप्रेशन में हैं कमल नाथ, भाजपा की 100% जीत का दावा किया

MP Election 2023 : मंत्री अरविंद भदौरिया का बड़ा बयान, बोले- डिप्रेशन में हैं कमल नाथ, भाजपा की 100% जीत का दावा किया

MP Election 2023 : मध्य प्रदेश के सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया ने दावा किया है कि 2023 में भाजपा मध्य प्रदेश में 100% सरकार बनाएगी, उन्होंने पार्टी द्वारा जारी पहली सूची को लेकर कहा कि ये सुपर टिकट हुए हैं, कांग्रेस द्वारा शिवराज सरकार के खिलाफ जारी किये गये आरोप पत्र पर शिवराज के मंत्री ने कहा कि कमल नाथ पगलिया गए हैं वे इन दिनों डिप्रेशन में हैं।

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की बिसात बिछ चुकी है, राजनीतिक दलों के नेता एक्शन मोड में हैं, वे एक दूसरे पर हमलावर भी है, भाजपा जहाँ कांग्रेस की 15 महीने की सरकार को टारगेट कर रही है तो कांग्रेस भाजपा के 18 साल के शासनकाल को निशाने पर ले रही है, इधर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर भाजपा ने सियासी हलचल और बढ़ा दी है।

भाजपा का दावा 2023 में 100 प्रतिशत हमारी ही सरकार बनेगी  

इस बीच आज शुक्रवार को ग्वालियर पहुंचे मध्य प्रदेश के सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया ने भाजपा के उम्मीदवारों की पहली  सूची की जमकर तारीफ की, उन्होंने कहा कि सुपर टिकट हुए हैं, बहुत अच्छे टिकट हुए हैं, हारी हुई सीटों पर टिकट हुए हैं, सभी लोग जीतकर आएंगे, पार्टी की बेहतर रणनीति है 100 प्रतिशत  2023 भाजपा का होगा।

नाराजगी और असंतोष की बात को मंत्री ने नकारा 

टिकट वितरण के बाद असंतोष और विरोध की खबरों को नकारते हुए मंत्री भदौरिया ने कहा कि कोई विरोध नहीं है, पार्टी में कोई नाराजगी नहीं है, डेमेज कंट्रोल के लिए एक टीम बनी हुई है हम बात करेंगे, संवाद करेंगे , उन्होंने कहा कि हमारा दल कार्यकर्ता आधारित संगठन है नेता आधारित संगठन नहीं है जिसको टिकट मिला है वही हमारा नेता है।

मंत्री अरविंद भदौरिया बोले- पगलिया गए हैं कमल नाथ 

पीसीसी चीफ एवं पूर्व सीएम कमल नाथ की मौजूदगी में कांग्रेस द्वारा आज भाजपा सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी करने के सवाल पर शिवराज के मंत्री अरविंद भदौरिया ने कहा कि कमल नाथ जी थोड़ा पगलिया गए हैं, डिप्रेशन में है, क्योंकि झूठ के पुलंदे की पोल 15 महीने की सरकार में खुल गई है, झूठे वादे अब चलेंगे नहीं,  मुंगेरीलाल के हसीन सपने वो जो देख रहे है वे धरे रह जायेंगे ।

[dgv_vimeo_video id=”855724682″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews