MP Election 2023 : टिकट कटने के बाद रणवीर रावत के बेटे ने सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द, केंद्रीय मंत्री तोमर ने बुलाई बैठक, कही ये बड़ी बात

MP Election 2023 : टिकट कटने के बाद रणवीर रावत के बेटे ने सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द, केंद्रीय मंत्री तोमर ने बुलाई बैठक, कही ये बड़ी बात

MP Election 2023 :  मध्य प्रदेश में भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने के बाद कहीं कहीं बगावत के सुर भी  सुनाई देने लगे हैं, मुरैना जिले की सबलगढ़ सीट पर भी बगावती सुर सुनाई दिए, आज ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय मंत्री एवं मुरैना सांसद नरेंद्र सिंह तोमर ने अपने आवास पर बैठक बुलाई और सिर्फ पार्टी हित में काम करने की हिदायत सभी को दी, बैठक एक बाद पूर्व विधायक रणवीर रावत ने कहा कि कहीं कोई न तो बगावत है ना नाराजगी , हम पार्टी के सिपाही हैं, पार्टी ने हमें बहुत कुछ दिया है, पार्टी हमारी माँ है।

भाजपा ने कल गुरुवार को पहली सूची जारी कर 39 प्रत्याशियों को सूची जारी की, इसमें सबलगढ़ सीट से टिकट की दावेदारी कर रहे प्रदेश महामंत्री रणवीर रावत को निराशा हाथ लगी, पार्टी ने उनका टिकट काट दिया, पार्टी ने उनकी जगह सरला रावत को सबलगढ़ सीट से उम्मीदवार बनाया।

रणवीर रावत का टिकट कटा, बेटे को लगा धक्का, बयां किया दर्द 

पिता का टिकट कट जाने का गहरा धक्का रणवीर रावत के बेटे आदित्य रावत को लगा उन्होंने सोशल मीडिया पर इसके खिलाफ पोस्ट लिख दी और वरिष्ठ नेताओं को टैग करते हुए वायरल कर दी, रणवीर रावत की पोस्ट भाजपा नेतृत्व तक पहुंची तो पार्टी में खलबली मच गई।

ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय मंत्री , मुरैना सांसद एवं प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर ने अपने शासकीय आवास पर एक बैठक बुलाई, बैठक में हितानंद शर्मा की मौजूदगी में तोमर ने रणवीर रावत  से बात की, इनके बीच करीब आधा घंटे तक बंद कमरे में बातचीत हुई।

तोमर बोले- घर का मामला है, रावत ने कहा – पार्टी मेरी माँ है 

नरेंद्र सिंह तोमर जब मीडिया के सामने आये और मीडिया ने उनसे रणवीर रावत के विषय में सवाल किया तो तोमर ने कहा ये  हमारे घर का मामला है, सुलझा लेंगे उधर जब मीडिया ने रणवीर रावत से सवाल किया तो उन्होंने सफाई दी कि जो पोस्ट डाली गई थी, मेरे संज्ञान में आते ही उसको डिलीट कर दिया गया है, मैं पार्टी का कार्यकर्ता हूँ,   पार्टी ने बहुत कुछ दिया है, पार्टी हमारी माँ है, मैं  पार्टी के साथ था हूँ और खड़ा रहूँगा हम सबको मिलकर पार्टी को विजयी बनाना है।

भाजपा कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है : तोमर 

बैठक के बाद नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है, पार्टी प्रक्रिया के अनुसार चलती है, भारतीय जनता पार्टी चुनाव की तैयारी में लगी हुई है, चयन की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो चुकी है और विधानसभा के सम्मेलन पूरे प्रदेश में 200 से अधिक संपन्न हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि रविवार 20 अगस्त को प्रदेश कार्य समिति की बड़ी बैठक ग्वालियर में है जिसमें काफी बड़ी संख्या में पदाधिकारी आने वाले हैं, पार्टी कार्यकर्ता पूरी दम से मेहनत करेंगे और कांग्रेस को परास्त करके भाजपा की बहुमत की सरकार बनाने में सफल होंगे।

कांग्रेस के आरोप पत्र पर तोमर का पलटवार, मुद्दाविहीन है कांग्रेस

पूर्व सीएम कमलनाथ के जारी आरोप पत्र को लेकर नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि कांग्रेस के पास ना ही कोई चार्जशीट है ना ही कोई मुद्दा है, बिना बुनियाद के कांग्रेस दुष्प्रचार कर  चुनाव लड़ रही है, भारतीय जनता पार्टी केंद्र में भी सरकार में हैं राज्य में भी सरकार में है, जन कल्याण विकास के साथ गरीब कल्याण के अद्भुत काम भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने किया है, कांग्रेस  के आरोप पत्र के बाद अब हम भी अपना रिपोर्ट कार्ड जारी करेंगे।

[dgv_vimeo_video id=”855674873″]

[dgv_vimeo_video id=”855675097″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews