
Congress leader join BJP : विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है और उधर नेताओं के बीच घमासान बढ़ता जा रहा है, टिकटों की घोषणा के बाद रूठना, मनाना, पार्टी छोड़ना ये सब जारी है, आज मंगलवार को दशहरे के दिन शिवपुरी अशोकनगर के बड़े कांग्रेस नेताओं एन कांग्रेस को अलविदा कह दिया, इन नेताओं ने जय विलास पैलेस पहुंचकर सिंधिया के सामने भाजप अकी सदस्यता ग्रहण कर ली, नेताओं ने कहा कि हमसे उस ससमय भूल हो गई थी जो हम अब सुधार रहे हैं, अब कभी महाराज का साथ नहीं छोड़ेंगे।
शिवपुरी-अशोकनगर के बड़े कांग्रेस नेताओं ने सिंधिया के सामने ज्वाइन की भाजपा
मप्र विधानसभा चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है और शिवपुरी और अशोकनगर के बड़े कांग्रेसी नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा ज्वाइन कर ली है, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में कांग्रेस से भाजपा में आए इन नेताओं को भाजपा की सदस्यता दी गई इस दौरान केंद्रीय मंत्री के सामने कांग्रेस से भाजपा में आए नेता भावुक नजर आए, उन्होंने कहा कि हमसे भूल हो गई जो हम तब महाराज के साथ नहीं आये, अब हम इसे सुधार रहे है और जिंदगी भर महाराज का साथ नहीं छोड़ेंगे।
[dgv_vimeo_video id=”877412022″]
इन नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता
अशोकनगर विधानसभा से उप चुनाव 2020 में कांग्रेस उम्मीदवार रहीं आशा दोहरे, उनकी सास नगर पालिका में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रहीं अनीता जैन, अनीता जैन के बेटे युवा नेता विकास जैन, शिवपुरी के बड़े नेता प्रदेश कांग्रेस सचिव राकेश जैन अमोल ने आज ग्वालियर के जय विलास पैलेस पहुंचकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य के सामने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
[dgv_vimeo_video id=”877412234″]
कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं ने लगाये कमलनाथ दिग्विजय पर गंभीर आरोप
पार्टी छोड़ने के बाद अनीता जैन, आशा दोहरे ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने के आरोप लगाये, गौरतलब है कि 2020 में हुए उप चुनाव में आशा दोहरे कांग्रेस के टिकट पर अशोकनगर सीट से भाजपा के जजपाल सिंह जज्जी के खिलाफ लड़ी थी लेकिन चुनाव हर गई थी। इस बार पार्टी ने उनका टिकट काट दिया इतना ही नहीं टिकट काटने के बाद किसी भी नेता ने उनसे कोई संपर्क नहीं किया।
कांग्रेस के बड़े नताओं पर धोखा देने के आरोप
राकेश जैन ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर धोखा देने के आरोप लगाये, उन्होंने कहा कि मैं जिला अध्यक्ष रहा, प्रदेश सचिव हूँ, मुझे भी टिकट का आश्वासन दिया था , मैं तो तभी कांग्रेस छोड़ रहा था लेकिन दिग्विजय सिंह और कमलनाथ की बातों में आ गया, अब जल्दी ही सिंधिया जी का दौरा शिवपुरी में होने वाला है जहाँ हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे और भाजपा की सरकार बनाने में बड़ी भूमिका निभाएंगे।
[dgv_vimeo_video id=”877411824″]
सिंधिया बोले, मैं रिश्ते बनाता हूँ और निभाता हूँ
सिंधिया ने कहा कि मेरा पारिवारिक रिश्ता इन लोगों के साथ है, मैं राजनीति में नहीं हूँ मैं जनसेवा में हूँ मैं रिश्ते बनाने की कोशिश करता हूँ , किसी कारण से तब ये हमारे साथ नहीं आये आज हमारे साथ आये है हम भाजपा में इनका स्वागत करते हैं।
[dgv_vimeo_video id=”877411433″]
ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

