ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर कोरोना पॉजिटिव, सोशल मीडिया पर खुद दी जानकारी

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर कोरोना पॉजिटिव, सोशल मीडिया पर खुद दी जानकारी

Gwalior News : देश में फिर से कोरोना धीरे धीरे पैर पसार रहा है, कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है लेकिन अच्छी बात ये है कि अभी हालात पूरी तरह से नियंत्रण में हैं, इस बीच प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं, उन्होंने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है।

सिंधिया के बाद अब उनके समर्थक मंत्री तोमर की रिपोर्ट पॉजिटिव 

पिछले दिनों केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कोरोना पॉजिटिव आये थे अब उनके खास, समर्थक नेता प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की कोरोना जांच  पॉजिटिव आई है। ऊर्जा मंत्री ने खुद अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर इसकी जानकारी दी है।

ऊर्जा मंत्री तोमर ने खुद सोशल मीडिया पर साझा की जानकारी 

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ट्विटर पर लिखा – “कुछ दिनों से अस्वस्थ महसूस कर रहा था, जांच के उपरांत पता चला कोरोना पॉजिटिव हूँ। आप सभी से भी आग्रह करता हूँ जो भी मेरे संपर्क में आए हो अपनी जांच अवश्य कराए और स्वास्थ्य का ध्यान रखे। क्षमाप्रार्थी हूँ कि-अस्वस्थ होने के कारण आपके बीच-आपकी सेवा में उपस्थित नहीं हो पा रहा हूँ।”

जो लोग ऊर्जा मंत्री के संपर्क में आये उनकी बढ़ी चिंता 

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उनके संपर्क में आये लोगों से अपनी कोरोना जांच कराने की अपील की है और इसने ही थोड़ी चिंता बढ़ा दी है क्योंकि ऊर्जा मंत्री तोमर अपनी विधानसभा में बहुत एक्टिव रहते हैं, उनके ग्वालियर स्थित सरकारी आवास पर सैकड़ों लोग उनसे रोज मिलते हैं, वे सतत जनसंपर्क करते रहते हैं, ऐसे में वे लोग जो पिछले दिनों ऊर्जा मंत्री के संपर्क में आये हैं वे अब असमंजस में हैं कि जांच कराएँ या नहीं? हमारा सुझाव है जांच कराना अधिक सुरक्षित है क्योंकि यदि समय रहते संक्रमण का पता चल जायेगा तो इलाज में आसानी होगी।

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews