MP की इस नगर निगम की ऑनलाइन सेवाएं वाट्सऐप पर भी, जरूरी सुविधाओं का नागरिकों को मिलेगा लाभ

यह वाट्सऐप चैटबॉट सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। नागरिकों को आधिकारिक वाट्सऐप नम्बर 7552465110 पर संदेश भेजना होगा और वे तुरंत इन सेवाओं का उपयोग कर सकेंगे।
Gwalior Municipal Corporation Headquarters

ग्वालियर नगर निगम ने अपनी डिजिटल सेवाओं का विस्तार किया है। अब ग्वालियर के नागरिक वाट्सऐप चैटबॉट सेवा के माध्यम से विभिन्न नगरीय सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। इस नवीन पहल से लोगों को घर बैठे ही अपने शहर की सुविधाओं तक पहुंच मिलेगी।

नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने बताया कि नगर निगम ग्वालियर के द्वारा वाट्सऐप चैटबॉट सेवा सेवा चालू की गई है। जिसमें उपभोक्ता अपनी संपत्तिकर एवं जलकर की आईडी को एवं रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को लिखकर अपना संपत्ति कर एवं जलकर की कुल बकाया राशि देखना एवं अपना कर भी ऑनलाइन जमा कर सकता है।

इस वाट्सऐप नम्बर पर भेजना होगा संदेश

यह वाट्सऐप चैटबॉट सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी, जिससे नागरिकों को किसी भी समय सूचना और सेवाएं प्राप्त करने में सुविधा होगी। नागरिकों को आधिकारिक वाट्सऐप नम्बर 7552465110 पर संदेश भेजना होगा और वे तुरंत इन सेवाओं का उपयोग कर सकेंगे।

नागरिकों को तत्काल मिलेगा सुविधाओं का लाभ 

इसके साथ ही https://wa.me/message/MPL4FR2B2QTLE1?src=qr पर क्लीक कर सम्पूर्ण जानकारी मिल सकेगी। यह कदम डिजिटल इंडिया के लक्ष्य को आगे बढ़ाने में मदद करेगा और नागरिकों को सरकारी सेवाओं तक आसान और त्वरित पहुंच प्रदान करेगा।

ये प्रमुख सेवाएं मिलेंगी वाट्सऐप चैटबॉट सेवा पर 

वाट्सऐप चैटबॉट सेवा के माध्यम से सम्पत्तिकर एंव जलकर का भुगतान, शासन की योजनाओं की जानकारी, विभागीय कार्यालय की जानकारी, आपातकालीन नम्बर, महत्वपूर्ण लिंक्स और अतिरिक्त सेवाओं का लाभ आमजन ले सकते हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews