MP News : अभद्र डांस का वीडियो वायरल होने पर दो प्रभारी प्राचार्य निलंबित

suspended

MP Suspend : डांस करने के कारण दो प्रभारी प्राचार्य पर कदाचरण का मामले में घिरते नजर आ रहे हैं। मामला शिवपुरी जिले के सरकारी स्कूल का है। जहाँ शासकीय उत्कृष्ट उ० मा० वि० करैरा जिला शिवपुरी में सी०सी०एल०ई० की चल रही ट्रेनिंग के दौरान शिक्षकों द्वारा किये जा रहे अभद्र डांस का वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। वहीं, संभागीय आयुक्त दीपक सिंह ने दो प्रभारी प्राचार्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए है।

यह है पूरा मामला

संभागीय आयुक्त दीपक सिंह द्वारा जारी आदेशानुसार, शासकीय उत्कृष्ट उ० मा० वि० करैरा जिला शिवपुरी म०प्र० में सी०सी०एल०ई० गतिविधि में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में सी०सी०एल०ई० की चल रही ट्रेनिंग के दौरान शिक्षकों द्वारा किये जा रहे अभद्र डांस का वीडियों वायरल होने के कारण शिक्षा विभाग की छवि धूमिल हुई है। इसी क्रम में जिला शिक्षा अधिकारी शिवपुरी को 18 मई 2023 को प्रतिवेदन प्राप्त हुआ है। जिसमें दो प्रभारी प्राचार्य संगीता मांझी एवं संजीव अग्रवाल को निलंबित किया है। क्योंकि इनका अपराध म०प्र० सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम-3 के तहत कदाचरण गंभीर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।

वहीं दोनों दो प्रभारी प्राचार्यों को निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी शिवपुरी म०प्र० रहेगा एवं निलंबन काल में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews