“नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के तहत ऑटो चालकों को दिलाई शपथ, एसपी बोले- ये बनेंगे संदेशवाहक

मध्य प्रदेश पुलिस पूरे प्रदेश में "नशे से दूरी है जरूरी" अभियान चला रहा है इसमें शहर के लोगों को, स्कूल कॉलेज के छात्र छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है।
Gwalior Police

मध्य प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लिए मध्य प्रदेश पुलिस ने नशामुक्ति अभियान शुरू किया है जिसका नाम है ” नशे से दूरी है जरूरी”,  जो 15 जुलाई से 30 जुलाई तक चलाया जायेगा इसके तहत प्रदेश की जनता को नशे से होने नुकसान के प्रति जागरूक किया जा रहा है, पूरे प्रदेश के साथ साथ ग्वालियर पुलिस भी जिले में ये अभियान चला रही है, इसी क्रम में आज ग्वालियर में ऑटो चालकों को शपथ दिलाई गई।

ग्वालियर के फूलबाग चौराहे पर आज पुलिस ने शहर के ऑटो चालकों और ई रिक्शा चालकों को नशे से दूर रहने और समाज को जागरूक करने की शपथ दिलाई, कार्यक्रम में एसपी धर्मवीर सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, इस दौरान मंच से एसपी ने शपथ का वाचन किया जिसे सभी ने दोहराया, पुलिस अधिकारियों ने अभियान के लिए विशेष रूप से तैयार पम्प्लेट्स और पोस्टर्स वितरित किये।

पुलिस ने नशे के प्रति किया जागरूक 

पुलिस अधिकारियों ने नशे से होने वाले व्यक्तिगत और सामाजिक नुकसान के प्रति लोगों को जागरूक किया और ऑटो एवं ई रिक्शा पर नशामुक्ति के पोस्टर्स चिपकाए, पुलिस ने अपील कि सभी लोग तय करें कि ना तो वो नशा करेंगे और जो नशा करते मिलेगा उसे भी नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करेंगे।

ऑटो चालक बनेंगे अभियान के संदेशवाहक 

एसपी ने कहा नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत हम सभी तरह के नशे को लेकर जागरूकता फ़ैलाने की कोशिश कर रहे हैं उन्होंने कहा करीब 20 हजार ऑटो रिक्शा और ई रिक्शा हैं शहर में जो पूरे समय सड़क पर होते हैं लोगों के बीच रहते हैं हम इन्हें अपना संदेशवाहक बना रहे हैं ये लोग समाज को नशे की बुराइयां बताएँगे।

[dgv_vimeo_video id=”1102736443″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews