मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह की दो टूक, यदि एक भी सहरिया आदिवासी योजना के लाभ से वंचित रह गया तो अब सचिव नहीं कलेक्टर पर होगा एक्शन

मंत्री विजय शाह ने कहा विरोधियों का काम ही है सनातन का विरोध करना, राहुल गांधी बताएं क्या वे कभी किसी कुंभ में गए हैं? वो ये छोटी राजनीति करते हैं, हम तो हमारी संस्कृति और सनातन के साथ सबका साथ सबका विश्वास के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
Tribal Affairs Minister Dr. Kunwar Vijay Shah

Gwalior News :  मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह आज ग्वालियर पहुंचे उन्होंने संभाग आयुक्त कार्यालय में ग्वालियर और चंबल संभाग की बैठक में पीएम जनमन एवं धरती आबा अभियान की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस क्षेत्र में मौजूद सहरिया आदिवासियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ उन तक पहुंचना चाहिए ये देखना आपकी जिम्मेदारी है। मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार और मध्य प्रदेश सरकार विलुप्त होती सहरिया, बैगा और भारिया जनजाति के उत्थान के लिए काम कर रही है इसमें आप सभी को शिद्दत के साथ जुटना होगा।

मंत्री विजय शाह ने कहा, आजादी के बाद देश में पहली बार खासतौर पर विशेष पिछड़ी जनजातियों के समग्र विकास व कल्याण के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पहल की गई है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस दिशा में पीएम जनमन अभियान शुरू किया है। उन्होंने इस योजना में 24 हजार करोड़ रुपये स्वीकृत किये हैं इसमें से 8 हजार करोड़ रुपये मप्र को भी मिले हैं जिससे हम इन आदिवासियों के पक्के घर बना रहे हैं, उन्हें मुफ्त बिजली कनेक्शन, राशन, पोषण आहार, छात्रवृत्ति दे रहे हैं , इसके लिए 9 विभागों के अधिकारी काम कर रहे हैं।

मंत्री की दो टूक, अब सचिव नहीं कलेक्टर पर होगा एक्शन 

मंत्री विजय शाह ने अधिकारियों को कड़े शब्दों में कहा कि यदि 30 जनवरी के बाद एक भी सहरिया आदिवासी पोषण आहार, राशन, छात्रवृत्ति , इलाज या फिर अन्य किसी कल्याणकारी योजना से वंचित रह गया तो हम सचिव को निलंबित नहीं करेंगे कलेक्टर को भोपाल भेज देंगे, उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो इन आदिवासियों के लिए काम कर रही है, हमारे तो राज्यपाल भी दौरे कर रहे हैं मैं खुद प्रत्येक शुक्रवार बैठक लेता हूँ।

संभाग स्तर पर महिला और पुरुष अधिकारी नियुक्त, करेंगे औचक निरीक्षण 

उन्होंने कहा कि पहली बार हमारी सरकार ने संभाग स्तर एक पुरुष और एक महिला अधिकारी की नियुक्ति की है उन्हें गाड़ी भी दे रहे हैं, उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वे छात्रावासों का औचक निरीक्षण करेंगे, महिला अधिकारी बालिका छात्रावास में एक दिन सोयेगी और वहां की व्यवस्था देखेगी और इसी तरह पुरुष अधिकारी बालक छात्रावास में सोयेगा और व्यवस्थाओं पर नजर रखेगा, कुल मिलाकर हम दिल से सेवा करना चाहते हैं।

कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहब का अपमान ही किया 

राहुल गांधी की महू यात्रा से जुड़े सवाल पर मंत्री विजय शाह ने कहा वे बहुत बड़े नेता हैं बुद्धिमान नेता है दुनिया उनकी तारीफ करती है लेकिन वे ये बताएं जिन बाबा साहब के लिए आज वो सियासत कर रहे हैं उनका अपमान उनकी पार्टी ने हमेशा क्यों किया, बाबा साहब की जन्म स्थली से लेकर उनसे जुड़े अन्य स्थानों का खयाल कांग्रेस को कभी क्यों नहीं आया? बाबा साहब को कांग्रेस ने चुनावों में क्यों हरवाया? बाबा साहब का सम्मान केवल भाजपा ने किया है।

राहुल गांधी से पूछा सवाल क्या वे कभी कुंभ में गए ?

कुंभ और सनातन से जुड़े राहुल के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए विजय शाह ने कहा हमारी ऐतिहासिक धरोहर, हमारे संस्कार, हमरी संस्कृति हमारी पहचान है कुंभ जैसे आयोजन क्या दुनिया में कहीं होते हैं? विरोधियों का काम ही है सनातन का विरोध करना, राहुल गांधी बताएं क्या वे कभी किसी कुंभ में गए हैं? वो ये छोटी राजनीति करते हैं, हम तो हमारी संस्कृति और सनातन के साथ सबका साथ सबका विश्वास के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

[dgv_vimeo_video id=”1047850793″]

[dgv_vimeo_video id=”1047850991″]

[dgv_vimeo_video id=”1047851109″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews