Gwalior News : गंदगी करने और अमानक पॉलीथीन बेचने वालों पर चला नगर निगम का डंडा, वसूला 11,250 रुपये जुर्माना

मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने और अमानक पॉलीथीन के उपयोग पर रोक लगाने के लिए यह कार्रवाई की गई।
Gwalior Municipal Corporation Fine for littering

Gwalior Municipal Corporation Fine for littering

ग्वालियर नगर निगम इन दिनों ऐसे कारोबारियों के विरुद्ध वसूली अभियान चला रहा है जो नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, नगर निगम की टीमों ने आज इसी क्रम में अमानक पॉलीथीन /प्लाटिक बेचने वालों और सड़क पर गन्दगी करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध जुर्माने की कार्रवाई की

ग्वालियर नगर निगम कमिश्नर अभिषेक चौधरी के निर्देश पर शहर में गंदगी करने वालों और अमानक पॉलीथीन व प्लास्टिक बेचने एवं उपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। स्वास्थ विभाग द्वारा आज जोन क्रमांक 5 के अंतर्गत वार्ड 12, 13 और 16 में कार्रवाई करते हुए 6 हजार रुपये का जुर्माना वसूला।

नगर निगम की टीम ने हजीरा चौराहा, वार्ड क्रमांक 12 में गंदगी एवं अमानक पॉलीथीन व प्लास्टिक बेचने एवं उपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2500 रुपये का जुर्माना किया। वहीं वार्ड क्रमांक 13 में 1000 रुपये तथा वार्ड क्रमांक 16 में 2500 रुपये का जुर्माना वसूला। इस तरह तीनों वार्डों में कुल 6000 रुपये की जुर्माना कार्रवाई की गई। वार्ड 17 में 1500 रुपये का जुर्माना किया गया।

गंदगी फैलाने वालों पर लगा जुर्माना

टीम ने अग्रसेन चौराहा एवं खुला संतर मुरार में गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना करते हुए वार्ड 26 में 1500 रुपए एवं वार्ड 27 में 2250 रुपए कुल 3750 रुपए वसूले, टीम ने बाजार के दुकानदारों, ठेले वालों को चेतावनी दी कि यदि सड़क पर गन्दगी की तो ऐसे ही जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।

लगातार जारी रहेगा अभियान

नगर निगम अधिकारियों ने कहा कि कमिश्नर के निर्देश पर  शहर में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के लिए गंदगी करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। ग्वालियर को स्वच्छ रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है, इसलिए इसे लेकर लोगों को समझाइश भी दी जा रही है साथ ही अमानक  पॉलीथीन बेचने और उपयोग करने वालों पर भी एक्शन हो रहा है ये अभियान लगातार जारी रहेगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews