पांच रुपए के विवाद में हत्या, पिता पुत्र ने किया सरियों से हमला, गिरफ्तार

पांच रुपए के विवाद में हत्या, पिता पुत्र ने किया सरियों से हमला, गिरफ्तार

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर में पांच रुपये के विवाद में एक दुकानदार ने बेटे के साथ मिलकर एक युवक पर सरियों से हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक ने पांच रुपये वाला गुटखा मांगा था जिसपर पैसों को लेकर दुकानदार से कहासुनी हो गई। दुकानदार ने बेटे को बुलाकर युवक पर सरियों से हमला कर दिया , डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी पिता पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार कंपू थाना क्षेत्र की ललितपुर कॉलोनी में रहने वाले सुभाष उर्फ़ मटका का आज पास में ही दुकान लगाने वाले यादव से पांच रुपये के राजश्री गुटखे की पुड़िया के लेनदेन पर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि मटका पुड़िया मांग रहा था लेकिन दुकानदार मना कर रहा था।

ये भी पढ़ें – ग्वालियर में सड़क पर एक दूसरे के बाल नोचती लड़कियों का वीडियो हो रहा वायरल, देखें

थोड़ी ही देर में विवाद बढ़ गया तो करण सिंह यादव ने अपने बेटे सचिन को बुलाकर लोहे के सरिये से सुभाष उर्फ़ मटका पर हमला कर दिया।  हमला होते ही वो बेहोश हो गया, आसपास के लोग इकठ्ठा हो गए और उसे अस्पताल लेकर भागे जहाँ डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें – ASI ने लिखी DGP को SP के खिलाफ चिट्ठी, लगाए गंभीर आरोप

मृतक के परिजनों की शिकायत पर कम्पू थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

[dgv_vimeo_video id=”769822827″]

[dgv_vimeo_video id=”769822976″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews