
ग्वालियर, अतुल सक्सेना। चिटफंड कंपनियों (Chit Fund Companies) और एजेंटों के खिलाफ जारी कार्यवाही के चलते अब ये लोगों को ठगने के दूसरे रास्ते अपनाने लगे हैं। ग्वालियर (Gwalior News) में भी एक ऐसा ही मामला आया है जिसमें दिल्ली की चिटफंड कंपनी के एक एजेंट ने एक महिला से बीमा पॉलिसी के नाम पर पैसा लिया और चिटफंड में लगा दिया।
एडिशनल एसपी राजेश दंडोतिया (Gwalior Police) ने बताया कि शकुंतला शाक्य नामक महिला की शिकायत पर दिल्ली की नेक्टर कमर्शियल स्ट्रीट चिटफंड कंपनी के एजेंट श्याम सुंदर के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें – दुल्हन लेने जा रहे थे, दूल्हे राजा पहुंच गए हवालात, पढ़ें पूरी खबर
उन्होंने बताया कि आरोपी श्याम सुंदर ने महिला से बीमा पॉलिसी के नाम पर 1 लाख 1 हजार रुपये लिए लेकिन उसकी बीमा पॉलिसी ना कराकर दिल्ली की नेक्टर कमर्शियल स्ट्रीट चिटफंड कंपनी लगा दिया, क्योंकि श्याम सुन्दर उसका एजेंट है। जब महिला ने पॉलिसी मांगी तो चिटफंड कंपनी की पॉलिसी ये कहकर थमा दी की इसमें रकम कई गुनी बढ़कर मिलेगी।
ये भी पढ़ें – जबलपुर में पिज्जा बॉय को पीटने वाली युवती के खिलाफ आमजन उतरे सड़क पर- की कार्रवाई की मांग
जब महिला और उनके परिजनों ने पैसों की मांग की तो आरोपी टालने लगा और फिर कुछ दिन बाद पैसे वापस करने से इंकार कर दिया। परेशान महिला ने पुलिस में इसकी शिकायत की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने थाटीपुर थाने में आरोपी एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
ये भी पढ़ें – 5 लाख को मिलेगा 31 फीसद DR वृद्धि का लाभ? पेंशनर्स ने मुख्य सचिव को भेजा कानूनी नोटिस
[dgv_vimeo_video id=”700014656″]
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

